ज्ञान भंडार

श्राद्ध 2019: सपने में दिख रहें है पितर, तो जानिए क्या कहना चाहते है आपसे ?

मान्यता है कि श्राद्ध पक्ष में पितर हमें आशीर्वाद देने आते हैं। इन तिथियों में हमें ऐसा आभास भी होता है की पितर हमारे आसपास ही है। कई लोगों को इन दिनों सपने में पितर दिखाई देते है। आज हम आपको बताते है इन दिनों सपनें में पितरों के दिखने का क्या महत्व होता है।

धार्मिक शास्त्रों अनुसार इन दिनों पितर हमारे सपने में आकर हमें आशीर्वाद दे जाते है। सपने में आकर वो हमें बताते है कि उनके द्वारा किए गए श्राद्ध पुण्य से वो प्रसन्न हैं। उनके निमित्त किया गया दान पुण्य उन्हें मिल गया है।

पुरोहितों के अनुसार कभी-कभी पितर सपने में आकर किसी वस्तु कि मांग भी करते हैं। वह सपने में आकर उस वस्तु के ना होने का संकेत देते हैं। जैसे अगर वो हमें नंगे पांव दिखे तो हमें उनके निमित्त जूते चप्पल का दान करना चाहिए।

गरुड़ पुराण में कहा गया है कि अगर आपको सपने में पितर दिख रहे है तो आप समझ जाएं की उनकी आत्मा को शांति नहीं मिली है। उनके निमित्त घर में रामायण या भगवत् गीता का पाठ करवाना चाहिए। ऐसा करने से उनकी आत्मा को शांति मिलेगी।

सपने में पितर हमेशा घर के आसपास दिख रहे हैं तो समझ जाएं कि उनका घर परिवार को लेकर अभी मोह खत्म नहीं हुआ है। अगर आपको भी सपने में पितर घर के आसपास दिखे तो उनके निमित्त रोज सुबह 2 रोटी निकाल लें और गाय को खिला दें।

Related Articles

Back to top button