जीवनशैली

साप्ताहिक राशिफल : 17 से 23 जून, सूर्य की स्थिति में परिवर्तन

ज्योतिष डेस्क : इस सप्ताह की शुरुआत से पहले ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करके मिथुन राशि में जा रहे हैं। ग्रहों की स्थिति में इस बदलाव से कुछ राशियों को लाभ होगा तो कुछ को हानि भी उठानी पड़ सकती है—

मेष : यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए विशेष शुभ है, पूरा सप्ताह सुखमय रहेगा। यह सप्ताह विभिन्न कार्यों को क्रियान्वित करने का सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है। इस सप्ताह भाग्य का साथ रहेगा, कर्म में सफलता एवं लाभ के विभिन्न आयामों में अपना ध्यान केंद्रित करें तो आगे आने वाले दिनों में उसका लाभ आपको पूर्ण रूप से अवश्य मिलेगा।

वृष : शुरुआत में वृषभ राशि वालों को विशेष सावधानी बरतनी होगी, वाहन धीमी गति से चलाऐं। कहीं यात्रा का कार्यक्रम बना रहे हों तो सप्ताह के प्रारंभ के तीन दिनों को छोड़कर ही बनाएं। सप्ताह मध्य व अंत सुकून से बीतेगा, साथ ही इन दिनों आने वाले सप्ताह के लिए क्रियाकलापों का चयन करें। सप्ताह के अंत में कार्य की अधिकता रहेगी।

मिथुन : इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। सप्ताह का शुरुआत एवं अंत जहां सुखपूर्वक व्यतीत होगा। वहीं सप्ताह के मध्य के दो दिन मन व्यथित हो सकता है। प्रारंभ के तीन दिन जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। मनोरंजन कार्यों में समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें तथा सप्ताह अंत में भाग्य का साथ पाने के लिए विशेष संघर्ष करना पड़ेगा।

कर्क : कुछ संघर्ष तो कुछ आराम लेकर आ रहा है। सप्ताह प्रारंभ में शत्रुओं का सामना करना पड़ सकता है, किसी से कर्ज लिया हो तो सावाधानी बरतें। सप्ताह मध्य कुछ सुकून मिल सकता है, जीवन की उथल-पुथल कुछ कम होगी सप्ताह अंत में विशेष सावधानी बरतनी होगी।

सिंह : यह सप्ताह सामान्य रहेगा। न होगा लाभ न हानि, अर्थात जो कार्य करेंगे, उसका कोई फल आपको नहीं मिलेगा। विद्यार्थियों को विद्या क्षेत्र में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। रोग-प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करने के लिए इस सप्ताह सूर्य को अर्घ्य अवश्य दें अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। सप्ताह के अंत में किसी प्रियजन का साथ मिलेगा।

कन्या : मन में अशांति, कलह, वाद-विवाद की आशंकाएं है, जो कि सप्ताह मध्य में मनः स्थिति को सामान्य बनाएगी। मन को नियंत्रित कर कार्य-व्यवहार द्वारा आप सप्ताह अंत के दिनों में लाभ अर्जित कराएगा। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होगा, रूका धन मिलने से मन प्रसन्न होगा। शत्रु निर्बल रहेंगे।

तुला : शुभ कार्य एवं कार्यों में सफलता के साथ होगी। पराक्रम में वृद्धि, अंजान व्यक्तियों द्वारा सहयोग, बिगड़े कार्यों में सुधार होगा। सप्ताह मध्य में किसी ने किसी के साथ वाद-विवाद की आशंका है, चाहें वह घर का कोई सदस्य हो या बाहर का, तो सप्ताह मध्य में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। सप्ताह के अंत में निर्णय लेने से बचें, किसी प्रियजन से मुलाकात के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक : इस राशि वालों के लिए पूरा सप्ताह व्यस्त रहेगा। शुरू के दो दिनों में व्यस्तता और थकान बढ़ेगी, बौद्धिक कार्य अधिक होगा, सुख प्राप्ति के लिए समय की कमी रहेगी। साथ ही पारिवारिक व्यय की पूर्ति संभव होगी, मन में उत्साह रहेगा और दूसरों से निर्देशन पाने की अपेक्षा स्वनिर्णय से काम करना अधिक उचित होगा।

धनु : नवीन योजनाओं में व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र से संबंधित किसी योजना अथवा शुभ आयोजन से जुड़े रहेंगे। सुखोपभोग और पारिवारिक विषयों के लिए समय निकालना होगा, वाहन का सौदा संभव है। किसी महत्वपूर्ण स्थान की यात्रा करेंगे। आपकी गलती से उत्पन्न उलझन में सहयोगी के कारण बचाव संभव होगा। ईमानदारी और कर्मठता के बावजूद यश प्राप्ति और सफलता संदिग्ध रहेगी।

मकर : आर्थिक व्यवस्था में उतार-चढ़ाव आएगा। शुरू के दो दिनों में लाभ-हानि के मिले-जुले फल होंगे। दूर समीप की लाभदायक योजनाएं बनेंगी, महत्व के सभी कार्य बन जाने का योग है। कहीं आने-जाने का कार्यक्रम स्थगित हो सकता है। स्त्री वर्ग से वैर-विरोध पैदा होगा, समय अनुकूल है, नवीन योजनाएं क्रियान्वित होगी। धन संपत्ति का चिंतन रहेगा।

कुंभ : इस राशि वालों को सप्ताह के मध्य में उलझनें बनी रहेंगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना हो तो सप्ताह के शुरुआत में ही लें, अन्यथा अगले सप्ताह के लिए छोड़ दें। सारा ध्यान जीविकोपार्जन के कार्यों पर लगाने से आप घर-परिवार में खुशी के वातावरण का सृजन करेंगे। सप्ताह के अंत में परेशानियां कुछ कम होंगी, आत्म विश्वास में वृद्धि होगी।

मीन : लाभ के नए आयामों के साथ होगी। जिस कार्य में अपना धन, समय का निवेश करेंगे, उसमें लाभ अवश्य प्राप्त होगा। सप्ताह के शुरू के पांच दिनों में आप जोखिमपूर्ण निवेश भी कर सकते हैं। अनावश्यक खर्च की वजह से मन व्यथित रहेगा, फलस्वरूप आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, सावधान रहें। सप्ताह अंत में खर्च पर नियंत्रण रखना होगा।

Related Articles

Back to top button