उत्तर प्रदेशराजनीति

हेमा मालिनी बोलीं, एक मिनट में मुख्यमंत्री बन सकती हूँ

नई दिल्ली :  फिल्म दुनियांकी जानी मानी अभिनेत्री हेमा मालनी ने अपने सपने को मीडिया के सामने रख दिया| जबकि वे इस समय भारतीय जनता पार्टी की सांसद और अभिनेत्री दोनों हैं| उन्होंने मीडिया से बात चीत के दौरान बताया कि अगर वो चाहें तो एक मिनट में मुख्यमंत्री बन सकती हैं|

उन्होंने उत्तर प्रदेश के मथुरा में सांसद हेमा मालिनी ने गुरुवार को राजस्थान के बांसवाड़ा शहर में ये बयान दिया| उन्होंने कहा, अगर मैं चाहूं तो एक मिनट में मुख्यमंत्री बन सकती हूं| लेकिन मुझे बंधना पसंद नहीं है| इस पद से मेरी आज़ादी समाप्त हो जायेगी| इसे लेकर मैं बहुत ज़्यादा उत्सुक नहीं हूं| लेकिन उनकी बातो से ऐसा नहीं लग रहा था कि वो मंत्री पद नहीं पाना चाहती हैं | उन्होंने ये बयान इस सवाल के जवाब में दिया कि क्या वो मौक़ा मिलने पर मुख्यमंत्री बनना चाहेंगी और यह भी बताया कि संसद में प्रवेश करने से पहले भी उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के लिए काफ़ी काम किया था|

Related Articles

Back to top button