जीवनशैली

1 हफ्ते में गायब हो जाएंगे मुंहासे इन उपायों को करने से

पिंपल्स यानी मुंहासों से लड़ने के लिए हम तमाम उपाय करते हैं, डॉक्टर के पास भी जाते हैं लेकिन फिर भी यह समस्या जस की तस रहती है। हकीकत यह है कि पिंपल्स दूर भगाने के लिए प्राकृतिक और आसान तरीके मौजूद हैं। हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान उपाय जिन्हें अपनाकर महज 1 सप्ताह में आपको मुंहासों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है… इन उपायों को आजमाएं, 1 हफ्ते में गायब हो जाएंगे मुंहासे

 बर्फ का टुकड़ा
अगर आपके घर में बर्फ का एक टुकड़ा मौजूद है तो पिंपल में काफी आराम मिल सकता है। बर्फ असल में पिंपल की लालिमा को कम करता है जिससे सूजन कम होती और जलन में भी कमी आती है। बर्फ के जरिए पिंपल के इर्द-गिर्द मौजूद गंदगी और तेल पूरी तरह निकल जाता है। एक कपड़े में बर्फ के टुकड़े को लपेटकर उसे कुछ सेकंड्स के लिए चेहरे पर लगाएं। 

नीम की पत्तियां 
नीम की पत्तियों को पीसकर उसे चेहरे पर लगाने से फुंसियां और मुंहासे पूरी तरह से मिट सकते हैं। इसकी पत्तियों को पानी में उबालें और उसे ठंडा करके उस पानी से मुंह धो लें, मुंहासे दूर हो जाएंगे। 

भाप उपचार 
चेहरे की दमक के लिए स्टीम(भाप) उपचार बेहद जरूरी है। यह न सिर्फ गंदगी हटाता है बल्कि चेहरे की त्वचा को मुलायम भी रखता है। दरअसल, स्टीम उपचार के जरिए पोर्स खुल जाते हैं। नतीजतन त्वचा को सांस लेने में आसानी होती है। स्टीम उपचार लेने से चेहरे में गंदगी नहीं जमती जिससे पिंपल्स में आराम मिलता है। 

टूथपेस्ट लगाएं 
सफेद टूथपेस्ट काफी हद तक बर्फ ट्रीटमेंट की तरह काम करता है। सफेद टूथपेस्ट को तकरीबन 1 घंटे के लिए पिंपल्स पर लगाकर छोड़ दें। लेकिन यह ध्यान रखें कि आपका टूथपेस्ट जेल वाला न हो। पिंपल्स हटाने के लिए सफेद टूथपेस्ट का ही इस्तेमाल करें। 

संतरे के छिलके 
सबसे पहले अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं ताकि चेहरे के पोर्स खुल सकें। इसके बाद संतरे के छिलके को पिंपल्स पर लगाएं। ऐसा एक घंटे तक करते रहें। संतरे के छिलके में मौजूद विटमिन सी आपके पिंपल्स को ठीक करने में मदद करेगा। 

लहसुन का चमत्कार 
लहसुन पिंपल्स को हटाने के लिए किसी चमत्कारिक उपचार से कम नहीं है। दरअसल, लहसुन ऐंटिवायरल, ऐंटिफंगल, ऐंटिसेप्टिक और ऐंटिऑक्सिडेंट है जो तेजी से घाव को भरता है। लहसुन को छीलकर उसे अपने पिंपल्स पर लगाना है। 5 से 7 मिनट तक लहसुन लगाने के बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोना है। आप इसी प्रक्रिया को एक घंटे बाद दोहरा सकते हैं। 

Related Articles

Back to top button