अद्धयात्मफीचर्ड

11 दिसम्बर 2019 का राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — आपकी पूर्व में कही हुई कोई बातें सत्य साबित होंगी। परिजनों में स्नेह और सद्भावना रहेगी। वाणी में विनम्रता रहेगी। आज सावधान रहें क्योंकि लोग आपके भोलेपन का फायदा उठा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपना पक्ष मजबूती से रखने में कुछ अड़चन आ सकती है।

वृषभ — नौकरी की तलाश में हैं तो आज अवसर मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व और आचरण की प्रशंसा होगी। दैनिक कार्य सहजता से पूर्ण हो जायेंगे। जीवनसाथी का रवैया आज बेहद अनुकूल रहने वाला है। व्यापार में नये अनुबन्ध हो सकते हैं।

मिथुन — आज आर्थिक हानि के योग बन रहे हैं। जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। करीबी लोग प्रतिद्वन्द्वी बनकर उभर सकते हैं। लेनदेन में सावधानी बरतें। मुँह मे छाले की समस्या उत्पन्न हो सकते हैं।

कर्क — आज स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं में काफी लाभ होगा। आपकी योजनाओं को विस्तार मिलेगा। शेयर मार्केट सम्बन्धी गतिविधियों में लाभ की प्रबल सम्भावना है। आज किसी के प्रेम में पड़ सकते हैं। मित्रों के सहयोग से कोई कठिन कार्य बन सकता है।

सिंह — कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन दिया जा सकता है। पुराना विवाद सुलझ सकता है। जरूरतमन्द लोगों की मदद करेंगे। ऑफिस में बॉस से तारीफ मिलेगी। काल्पनिक विचारों में खोये रहेंगे।

कन्या — आवश्यक कार्यों के प्रति गम्भीर हो सकते हैं। विदेश से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। अड़ियल और आत्मकेन्द्रित व्यवहार से बचें। कई लोग आज आपसे मदद चाहेंगे। आज कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहें।

तुला — किसी अनचाही समस्या में फँस सकते हैं। गलत संगत में न फँसे। चलते हुये कार्यों में अवरोध आ सकता है। लोग मदद करने के बजाय हाथ खड़ा कर लेंगे। आत्मबल बनाये रखें और समय आने पर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लें।

वृश्चिक — जीवनसाथी के साथ बेहद सुखकारी पल गुजारेंगे। कार्यक्षेत्र में मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे। नये साझेदार जुड़ने से व्यापार में प्रगति होगी। बिजनेस को बढ़ाने की दिशा में प्रयास करें। व्यवसायिक यात्रायें सफल रहेंगी।

धनु — नौकरी में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आँखों में तकलीफ रहेगी। कार्य होंगे तो जरूर पर काफी रुकावट के साथ। व्यवसायिक गतिविधियों में मन्दी रहेगी। सरकारी लोगों से पंगा न लें।

मकर — प्रेमी जन के साथ घूमने जा सकते हैं। घर मे कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। रोजगार के अवसर मिलेंगे। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ रहेगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है।

कुम्भ — आज परिस्थितियाँ अनुकूल नहीं है इसलिये चतुराई से काम लें। मानसिक रूप से संवेदनशील रहेंगे। हृदय रोगियों को सावधान रहना चाहिये। लोगों के झगड़े में न उलझे। कोर्ट-कचहरी के मामले थोड़े नकारात्मक रुख में रहेंगे।

मीन — जीवन के प्रति सकारात्मक रुख रखेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। इण्टरव्यू में आज सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। रोजगार में सफलता मिलेगी। लोग आपके प्रति समर्पण और निष्ठा का प्रदर्शन करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button