अद्धयात्मफीचर्ड

13 अक्टूबर का राशिफल: जानिये आज कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष — कारोबारी संबंध बिगड़ सकते हैं। मन गलत वृत्तियों की तरफ भटक सकता है। आज नशे का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक होगा। परिवार में तालमेल की कमी देखने को मिल सकती है। बुखार से पीड़ित हो सकते हैं। आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं लेकिन उसके प्रति आपको ईमानदार रहना होगा।

वृषभ — किसी पर भी आँखमूंदकर भरोसा न करें। यद्यपि आर्थिक लाभ के योग हैं किंतु ये स्थायी रहे इसके लिए प्रयत्न करने होंगे। व्यापारिक सौदों में धन को लेकर कुछ खटपट हो सकती है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। नये प्रोजेक्ट्स शुरू कर सकते हैं।

मिथुन — सफलता आपके कदम चूमने को बेताब है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। थोड़ी सी मेहनत से शानदार परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। सामजिक गतिविधियों में भाग लेंगे और यश प्राप्त करेंगे। आपके शुभचिंतक आज आपको कुछ उपहार दे सकते हैं।

कर्क — किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बनेगी। आपके लिए परिस्थितियाँ अनुकूल रहने वाली हैं। जीवनसाथी को पूरा वक्त नहीं दे पायेंगे। भूमि और संपत्ति का लाभ हो सकता है। घर में किसी आयोजन की रूपरेखा बन सकती है।

सिंह — कोई अपना करीबी व्यक्ति दिल दुखा सकता है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। फालतू की बातों में रूचि ज्यादा होगी। अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। पेट दर्द की समस्या हो सकती है। अनावश्यक यात्राएँ करनी पड़ सकती है।

कन्या — आज स्वादिष्ट भोजन का लुफ्त उठायेंगे। पूरा दिन शानदार माहौल और मौज-मस्ती में बीतेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और तरोताजा महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन आनंददायक रहेगा। पारिवारिक विवाद सुलझेगा।

तुला — लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। विदेश से कोई अच्छी खबर आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढेगा।

वृश्चिक — अजनबियों पर भरोसा न करें। अपनी गरिमा का ख्याल रखें। प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है। शेयर और सट्टे से दूर रहें वरना आर्थिक क्षति उठानी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को श्रमसाध्य सफलता मिलने के योग हैं।

धनु — जमीन और वाहन के दस्तावेजों को संभालकर रखें। कार्यक्षेत्र में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को फिलहाल टालना उचित होगा। घर में कलह-क्लेश युक्त वातावरण रह सकता है। आज शाम को शॉपिंग पर जाने का प्लान बनेगा।

मकर — कारोबार में उन्नति होने के योग बन रहे हैं। मेहनत से अधिक लाभ प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आपके वर्चस्व में वृद्धि होने के स्पष्ट योग हैं। नये कार्यों को शुरू करने के लिए दिन पूरी तरह से शुभ है।

कुम्भ — आपकी वाणी में विनम्रता और मिठास रहेगी। जिससे लोग आपसे प्रभावित रहेंगे। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। व्यापार में नए संपर्क विकसित होंगे। कठिन और जोखिम भरे कार्यों को करने की प्रवृत्ति रहेगी। बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे।

मीन — क्षमता से अधिक कार्य करना आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है। आज किसी व्यक्ति की गारंटी लेना आपके लिए हितकर नहीं होगा। लोग अपनी गलती का ठीकरा आपके सर फोड़ सकते हैं। ससुराल से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

Related Articles

Back to top button