अद्धयात्मफीचर्ड

14 जुलाई राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

मेष — आज यदि कोई शुभ कार्य करने जा रहे हैं तो समय आपके विपरीत ही होगा। धन-संपत्ति की हानि से बचने हेतु पूरा आयोजन सुगठित करें। मन अशान्त, भयग्रस्त तथा व्यथित हो सकता है। आज लम्बी यात्रा से परहेज करें।

वृषभ — आज आपको दैनिक व्यवसाय में पुरुषार्थ एवं पराक्रम से सफलता मिलेगी। भाई-बहन तथा पारिवारिक रुके हुए प्रश्नों पर आज आप विचार-विमर्श कर पाएंगे। अपने महत्वपूर्ण कार्य को पुरे दिन में करने से सफलता का वातावरण रहेगा।

मिथुन — आज महत्वपूर्ण कार्य में मन नहीं लगने से कार्य का निष्पादन योजनानुसार नहीं हो पाएगा। कार्य में विघ्न या रुकावटें आ सकती हैं, पर आप अपने कर्म में सफल होंगे। स्नेहीजनों से परस्पर वाद-विवाद या तर्क-वितर्क न करें।

कर्क — आज आपके रुके हुए शेष कार्य पूर्ण होंगे। दैनिक व्यवसाय में उन्नति नजर आएगी। आपका शारीरिक आरोग्य ठीक रहेगा, मानसिक प्रफुल्लित सा वातावरण आपके अनुकूल ही रहेगा। विरोधी निर्बल होंगे। पूरा दिन सुख एवं आनन्द से व्यतीत होगा।

सिंह — आज कार्य में मन नहीं लगने से मानसिक अशान्ति का अनुभव पुरे दिन रहेगा। छोटी-मोटी दुर्घटनाओं को नज़रअंदाज़ न करें। शारीरिक दृष्टि से नेत्रों एवं पैरों में कष्ट की शिकायत हो सकती है। मित्रों से अनबन व रिश्तेदारों से विवाद न करें।

कन्या — आज के दिन दैनिक व्यापार में वृद्धि होगी। बुद्धि के सदुपयोग के साथ प्रगति होगी। सुमित्रों से मित्रता प्रगाढ़ होगी एवं लाभ तथा सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में समय के अनुसार स्थिति अच्छी रहेगी। संतान पक्ष से मान-सम्मान एवं सुख मिलेगा।

तुला — आप अपनी सोच के ज़रिये व्यापार-वाणिज्य में तरक्की करेंगे। वरिष्ठ व्यक्तियों एवं आपके आदर्श व्यक्तियों का मार्गदर्शन नसीब होगा। पारिवारिक प्रेम से आतंरिक ऊर्जा का स्त्रोत अत्यधिक बढ़ेगा। आप दैवीय सुरक्षा का अनुभव करेंगे।

वृश्चिक — आज के दिन आपको दैनिक व्यापार एवं रोजगारी में आशास्पद लाभ मिलेगा। पूरा दिन आप अपने लिए नहीं बल्कि धर्म एवं परोपकार के लिए अधिक समय व्यतीत करेंगे। आज आपकी श्रद्धा धार्मिक कार्यों में अधिक रहेगी।

धनु — आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा। पुराने रोग अपना प्रभुत्व दिखा सकते हैं। व्यापार में आर्थिक व्यय हो सकता है, सावधानी रखें। हाथ में लिए हुए कार्यों में हानि व अपयश प्राप्त हो सकता है। मानसिक अशान्ति रहेगी।

मकर — आज के दिन पत्नी व संतान की ओर से सुख व सहयोग प्राप्त होगा। स्वजनों के साथ उत्साह बनाए रखें। छोटे-मोटे कार्यक्रम में उत्तम, रुचिकर तथा स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर यदि चिंतित हैं तो उसमें भी राहत मिलेगी।

कुम्भ — आज आपको शारीरिक स्वास्थ्य में लाभ होगा एवं पुराने रोगों पर काबू पाएंगे। डिप्प्रेशन, उच्च रक्तचाप, मधुमेह आदि बिमारियों में राहत मिलेगी। वाहन खरीदने की इच्छा आज अवश्य पूर्ण होगी। समाज में सम्मान प्राप्त होगा एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन — आज के दिन विद्यार्थियों को लेखन-कार्य में रूचि अधिक रहेगी। भाई-बहन से कौटुम्बिक कार्यों में सहायता मिलेगी। नए वस्त्र एवं आभूषणों की खरीदी संभव हो सकती है। दैनिक व्यवसाय में दीर्घदृष्टि एवं साहस के आधार पर सफलता मिलेगी।

Related Articles

Back to top button