ब्रेकिंगलखनऊ

17 लाख बैनर-पोस्टर हटाये गये, जमा कराए 1.80 लाख असलहे

लखनऊ। प्रदेश में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद राजनीतिक दलों की 1724329 होर्डिंग-बैनर हटाए गए हैं। सभी जिलों में 180787 लाइसेंसी असलहे भी जमा कराए गए हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों से 85597 वॉल राइटिंग, 616828 पोस्टर, 332124 बैनर और 264090 अन्य प्रचार सामग्री हटाई गई हैं। इसके अलावा निजी स्थानों से 51642 वॉल पेंटिंग, 197326 पोस्टर, 119063 बैनर और 66659 अन्य प्रचार सामग्री हटाई गई हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान 183 लोगों के लाइसेंस भी निरस्त किए गए हैं। शांतिभंग की आशंका में पूरे प्रदेश में 670790 लोगों को पाबंद किया है और 6384 लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। यही नहीं पूरे प्रदेश में अब तक 2610 किलो विस्फोटक सामग्री भी जब्त की है। प्रदेश में 18 से 19 वर्ष की आयु के 21.10 लाख मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 80 वर्ष से अधिक आयु के 2702357 मतदाता हैं।

Related Articles

Back to top button