अद्धयात्म

20 जून का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आप का दिन

download-26वृष- अति उत्साह में कोई कार्य न करें। न ही ऐसी कोई बात किसी से कहें जो उसे असहज कर दे। भेंट के लिए समय लेकर निकलें। जल्दबाजी और इलेवंथ हवर के तनाव से बचें। दिन सामान्य फलकारक।

मिथुन- महत्वपूर्ण मामलों में गति आएगी। अवरोध स्वतः दूर होंगे। सफलता में सभी का सहयोग रहेगा। दाम्पत्य में मधुरता और विश्वास बढे़गा। शुभ प्रस्ताव प्राप्त कर सकते हैं। दिन सुख सौख्य कारक।

कर्क- पहले किसी को छेड़ेंगे नहीं और छेड़ने वाले को छोड़ेंगे नहीं। विपक्ष के प्रति सहज रवैया रखें। अनावश्यक तनाव न लें। पेशेवरता बढ़ाएं। सेवा क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छा करेंगे। दिन सामान्य फलकारक।

सिंह- मित्रों से करीबी बढ़ेगी। प्रियजनों भेंट होगी। डेट पर भी जा सकते हैं। संतान से शुभ समाचार संभव। अति उत्साह से बचें। वरिष्ठों की सलाह का सम्मान करें। दिन हर्ष आनंद भरा रहेगा। कामकाज में सहजता रहेगी।

कन्या- परिवार में सभी के साथ सामंजस्य बनाकर आगे बढ़ना होता है। जो सबकी खुशी का ध्यान नहीं रखते उनके साथ उपलब्धि साझा करने वाला भी कोई नहीं होता। दिन सामान्य फलकारक। कामकाज सहज रहेगा।

तुला- अनुशासन और अनुपालन पर जोर रहेगा। साहसिक कार्यों में आगे रहेंगे। भाग्य का सहयोग बना रहेगा। मनोरंजक यात्रा संभव है। आलस्य से बचें। दिन संपर्क और सामाजिकता बढ़ाने वाला।

वृश्चिक- घर में शुभ कार्यों की रूपरेखा बनेगी। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। हर्ष आनंद से रहेंगे। परिजनों का सहयोग निर्णय क्षमता बढ़ाएगा। अच्छे होस्ट बने रहेंगे। दिन संग्रह कारक। यात्रा को पर्याप्त समय लेकर निकलें।

धनु- प्रभाव बढ़ेगा। व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। सृजन में रुचि बढ़ेगी। आइडियाज शेयर करेंगे और उन्हें समर्थन भी मिलेगा। कलाकार अधिक अच्छा करेंगे। निजी जीवन में प्रेम और पवि़त्रता बढ़ेगी। दिन श्रेष्ठ।

मकर- शुभ कार्यों में आगे बढ़कर भाग लेंगे। मेहनत से सफलता अर्जित करेंगे। लाभ बेहतर बना रहेगा। रिश्तों में नव ऊर्जा का संचार होगा। दिखावे और बहस से बचें। काम पर फोकस रखें। दिन सामान्य से शुभ।

कुंभ- करियर कारोबार में अप्रत्याशित सफलता के योग हैं। चर्चा में सफलता मिलेगी। प्रतिभा को मंच मिलेगा। परीक्षा प्रतियोगिता में प्रभावशाली प्रदर्शन करेंगे। दिन हितकारक। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें।

मीन- कठिनाईपूर्ण कार्यों को भी सहजता से कर सकेंगे। सभी का साथ और सहयोग मिलेगा। घर परिवार में पवित्रता और पारदर्शिता बढ़ेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक। संपत्ति के मामले पक्ष में रहेंगे।

Related Articles

Back to top button