अजब-गजबपर्यटनफीचर्ड

लाजवाब है कश्मीर का श्रीनगर

लखनऊ : अद्भुत, रहस्यमय, ऋषि-मुनियों और अवतारों की भूमि ‘भारत’ एक है। धरती के 70.8% प्रतिशत भाग पर समुद्र है, जिसमें से 14 फीसदी भाग पर बसा है विराट हिन्द महासागर। भारत तीन ओर से समुद्र से घिरा है और जिसके 13 राज्यों की सीमा से समुद्र लगा हुआ है। यहां देखने लायक एक और जहां बर्फ है तो दूसरी ओर समुद्र, एक ओर जहां जंगल है तो दूसरी ओर रेगिस्तान। भारत को प्रकृति ने एक ओर जहां अनुपम और भरपूर सुंदरता से सजाया है तो दूसरी ओर अध्यात्म की गंगा भी बहाई है। भारत में एक ओर हिमालय है तो तीन ओर समुद्र, एक ओर अथाह रेगिस्तान है तो दूसरी ओर भयानक जंगल। इस सबके अलावा हरे-भरे घास के मैदान और दूसरी ओर विशालकाय पथरीली जमीन है। कहना चाहिए कि भारत में सब कुछ है। भारत के रमणीक स्थलों में कश्मीर के श्रीनगर के बहाने आप भारत के सबसे खूबसूरत राज्य जम्मू और कश्मीर में घूम सकते हैं। यहां जहां अमरनाथ, वैष्णोदेवी की गुफा है तो दूसरी ओर बर्फ से ढंगे खूबसूरत पहाड़, झील और लंबे-लंबे देवतार के वृक्ष। जम्मू-कश्मीर में जाएं तो जम्मू और श्रीनगर जरूर जाएं।
कश्मीर घाटी में बसा श्रीनगर भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है और खासकर हनीमून के लिए तो ये हमेशा से आइडियल डेस्टिनेशन रहा है। 1700 मीटर ऊंचाई पर बसा ये शहर विशेष तौर पर झीलों और हाउस बोट के लिए जाना जाता है। कमल के फूलों से सुसज्जित डल झील पर कई खूबसूरत नावों पर तैरते घर हैं जिन्हें हाउस बोट कहा जाता है।
नागिन झील भी कश्मीर की सुंदर और छोटी-सी झील है। इसके अलावा शालीमार बाग, निशात बाग जैसे कई महत्वपूर्ण उद्यानों को देखे बिना श्रीनगर का सफर अधूरा-सा लगता है। इन उद्यानों में चिनार के पेड़ों के अलावा और भी छायादार वृक्ष हैं। रंग-बिरंगे फूलों की तो इनमें भरमार रहती है। इन उद्यानों के बीच बनाए गए झरनों से बहता पानी भी बेहद आकर्षक लगता है।
आमतौर पर यहां विदेशी सैलानी ही ठहरना पसंद करते हैं। खूबसूरत झील के बाद बात आती है आकर्षक बाग-बगीचों की। यहां मौजूद मुगल गार्डन इतने बेहतरीन और सुनियोजित ढंग से तैयार किया गया है कि मुगलों का उद्यान-प्रेम इनकी खूबसूरती के रूप में यहां आज भी झलकता है।

Related Articles

Back to top button