ज्ञान भंडार

23 सितंबर का लव राशिफल: प्रेम के मामले में आज इन राशियों को मिलेगा सितारों का साथ

मेष- काम में व्यस्तता के कारण प्रेमी के साथ किये वादे पूरे नहीं कर पायेंगे। यात्रा दूरियां और बढ़ा सकती हैं। आफिस या कार्यस्थल पर नये दोस्त बनेंगे। दोस्ती प्रेम संबंध बदलने पर आप खबरों की खबर में रह सकते हैं। जीवनसाथी को तरक्की या सम्मान मिल सकता है। आज का दिन खुशियां मनाने का है।

वृषभ- लव लाइफ में रोमांस की कमी आ सकती है। पारिवारिक कारणों से आपसी मदभेद बढ़ सकते हैं। विवाह की तारीख टल सकती है। भाई-बहन के कारण जीवनसाथी से ताल-मेल नहीं बैठेगा। बच्चों की पढ़ाई में भी विघ्न आ सकता है।

मिथुन- आज भाग्य आपका साथ दे रहा है। प्रेमी के साथ आज रोमांस करते दिन बीतेगा। जो बात आप काफी दिनों से अपने लव पार्टनर से कह नहीं पर रहे थे, आज वह कह डालें। जबाव सकारात्मक मिलेगा। प्रेमी विवाह का प्रस्ताव रख सकता है। पत्नी-बच्चों संग साथ छुट्टियां बिताने की योजना बनेगी।

कर्क- अपने प्रेमी से भरपूर प्यार मिलेगा। परिवार आपके रिश्तों में साथ देगा। पति-पत्नी के आपसी रिश्तों में मधुरता लाने के लिये, संयम और धैर्य से काम लेना पड़ेगा। बेकार के खर्च बढ़ सकते हैं। बजट बना कर चलेंगें, तो राहत मिलेगी।

सिंह- आज जो मांगेंगे मिलने की सम्भावना है। आपका आकर्षण मित्र व प्रेमी को प्रभावित रहेगा। काफी लोग आपसे दोस्ती करने की इच्छा प्रकट कर सकते हैं। विवाहित जीवन में किसी तीसरे के आ जाने के कारण जीवनसाथी से अनबन रहेगी। कुछ लोग लिव इन रिलेशन में रहने के लिये उत्सुक हो सकते हैं।

कन्या- रिश्तों में प्यार तो बहुत है, परन्तु विश्वास कम है, यह आप आज अपने प्रेमी की हरकतों के कारण महसूस करेंगे। पिछले कुछ दिनों में अगर आपका लवर आपको नजरअंदाज कर रहा है, तो उसे जताएं कि आप उससे कितना चाहते हैं। बच्चों की सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है।

तुला- प्रेम में सब कुछ जायज है, यह कहावत चरितार्थ सिद्ध होगी। कुछ लोग विपरीत लिंग के आर्कषण के कारण रोज नया दोस्त बना सकते हैं। अकेले युवक-युवतियों के नये मित्र बनेंगे। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहेंगे।

वृश्चिक –आप अपने लवर का ध्यान केंन्द्रित करने में सफल रहेंगे। लवर आप पर अपना अपार प्यार बरसा सकता है। जीवनसाथी की आलोचना करने से बचें, अन्यथा उसका रोमांटिक मूड खराब हो जाएगा। साथी के मन की बात समझें और उसकी ताकत बनें।

धनु– जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी अजनबी व्यक्ति से मुलाकात संभव है। जिसके साथ आगे दोस्ती नया मोड़ ले सकती है। प्रेमी अपनी मधुर वाणी से आपके कान में प्यार के कुछ बोल बोल सकता है, जो आपको रोमांच से भर देगा।

मकर–पति-पत्नी में नाराजगी बढ़ सकती है। वैवाहिक रिश्तों में खलबली मच सकती है। प्रेमी से प्रभावित होंगे। रोमांस की आज पराकाष्ठा महसूस करेंगें। प्रेमी के जीवन में प्रगति आ सकती है। आपका प्रेम उनके जीवन में उंमग लाएगा।

कुम्भ–रोमांस और खुशियों भरा दिन है। लव पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा। आपको जिस सच्चे दोस्त की तलाश थी, वह आज प्रेमी के रूप में आपके साथ कंधे से कंधा मिला कर चलेगा। प्रेम विवाह सम्पन्न हो सकता है। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन–सोशल मीडिया पर नये मित्र बनेंगे। प्रेम के रिश्ते आपके मन में चंचलता ला सकते हैं। पार्टनर के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रेमी के साथ विदेश जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button