राज्य

36 की महिला और 19 का लड़का, दोनों को हुआ प्यार, ऐसी हे ये बेमेल प्रेमकथा

भागलपुर(पटना) : अकेले इंसान के भीतर जब प्यार और हवस की ज्वाला भड़कती है तो वह मर्यादाओं को भी ताक पर रखकर किसी भी हद को पार कर देता है। ऐसा ही मामला बिहार में सामने आया जहां 36 वर्षीय महिला जिसके चार बच्चे है उसे 19 साल के एक लड़के से प्यार हो गया। दोनों चोरी छिपे मिलते थे। एक रात महिला को उसके ससुर ने युवक के साथ अपत्तिजन हालत में पकड़ लिया। ससुरालवालों और ग्रामीणों ने महिला और युवक को खंबे से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर जाकर महिला और उसके प्रेमी को लोगो के चंगुल से छुड़ाया।36 की महिला और 19 का लड़का, दोनों को हुआ प्यार, ऐसी हे ये बेमेल प्रेमकथा17 साल छोटा है महिला का प्रेमी –

जानकारी के मुताबिक नापाक मोहब्बत और संवेदनशील रिश्तों को कलंकित करने का यह मामला लोदीपुर के जिच्छो गांव का है। यहां की रहने वाली एक 36 वर्षीय विवाहिता को 19 साल के डीजे बजाने वाले लड़के से प्यार हो गया। महिला के चार बच्चे है, वही प्रेमी युवक महिला से उम्र 17 साल छोटा है। बेमेल मोहब्बत में पड़े दोनों ज़माने से छिपकर मिला करते थे। एक रात महिला ने प्रेमी को अपने यहां मिलने बुलाया। इसी दौरान महिला के ससुर ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। घरवालों ने महिला के जमकर पिटाई की साथ ही ग्रामीणों ने उसके प्रेमी को खंभे से बांधकर बुरी तरह पीटा। घटना की सूचना सुबह पुलिस को दी गई। सुचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने प्रेमी युवक को लोगो के चंगुल से छुड़ाया। महिला के परिजनों ने युवक के ऊपर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया।

गाने डाउनलोडिंग करने के दौरान हुआ प्यार-

प्रेमी युवक ने कहा कि वह डीजे का काम करता है। महिला उसके यहाँ गाना डाउनलोडिंग करवाने आई थी इस दौरान उसके पास मेरे नंबर चले गए। इसके बाद दोनों के बीच बातें शुरू हुई और प्यार हो गया। महिला का पति उसके साथ मारपीट करता है। महिला ने उससे 5 हज़ार रुपये उधार मांगे थे इसलिए रात में उसे पैसे देने गया था।

महिला ने कहा युवक से प्यार करती है-

36 वर्षीय महिला का कहना है कि वह युवक से प्यार करती है, लेकिन 4 बच्चे होने के कारण वह उससे शादी नही बकर सकती है। महिला ने बताया कि पति उसके साथ मारपीट करता है।उन दोनों के बीच कुछ भी गलत नही हुआ। वही प्रेमी युवक उसके साथ शादी करने को तैयार है। प्रेमी युवक ने महिला के पति , ससुर और ग्रामीणों पर मारपीट का आरोप लगाया है।

 

Related Articles

Back to top button