अन्तर्राष्ट्रीय

66 साल बाद अपने नाखून काटने को राजी हुआ ये भारतीय शख्स, जाने क्या होगा इसके कटे नाखूनो का…विडियो

विश्व में सबसे लंबे नाखूनों का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले 82 वर्षीय बुजुर्ग श्रीधर चिल्लाल 66 वर्षों के बाद अपने नाखूनों को काटने के लिए तैयार हो गए हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने वाले चिल्लाल ने 1952 से अबतक अपने बाएं हाथ के नाखूनों को अभी तक नहीं काटा है और उनके नाखून निश्व में सबसे लंबे हैं। अब वह अपने नाखूनों को काटने के लिए तैयार हो गए हैं।66 साल बाद अपने नाखून काटने को राजी हुआ ये भारतीय शख्स, जाने क्या होगा इसके कटे नाखूनो का...विडियो

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने वाले चिल्लाल ने 1952 से लेकर अब तक अपने बाएं हाथ के किसी भी नाखून को नहीं काटा है। इतना ही नहीं, उनके नाखून विश्व में सबसे लंबे हैं। लेकिन अब 82 साल की उम्र में वह अपने नाखूनों को काटने के लिए तैयार हुए हैं।

इससे पहले 2016 में उन्होंने ‘एक हाथ में सबसे लंबे नाखूनों’ का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। न्यूयॉर्क में रिपले के ‘बिलीव इट और नॉट’ म्यूजियम में नाखून काटने का एक कार्यक्रम होगा जहां चिल्लाल के नाखून काटे जाएंगे।

नाखूनों की लंबाई
सभी नाखूनों की लंबाई 909.6 सेंटीमीटर है। जबकि , एक अंगूठे का नाखून 197.8 सेंटीमीटर लंबा है। 

म्यूजियम में रखे जाएंगे कटे नाखून
पुणे के चिल्लाल ने अनुरोध किया है कि उनके कटे हुए नाखूनों को म्यूजियम में सहेज कर रखा जाए। रिपले ने चिल्लाल के नाखूनों को काटने और म्यूजियम में रखने के लिए उन्हें भारत से अमेरिका बुलाया है। माना जा रहा है कि चिल्लाल के नाखूनों को आधिकारिक तौर पर म्यूजियम में ही दिखाया जाएगा। 
वीडियो..

Related Articles

Back to top button