अजब-गजबअन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

70 साल की महिला गर्भवती, हैरान हैं चिकित्सक


मैक्सिको : 70 साल की उम्र में महिला ने दावा किया है कि वह 6 महीने की गर्भवती है। मैक्सिको के सिनालोआ में रहने वाली मारिया डी लालूस ने बाकायदा अपनी सोनोग्राफी रिपोर्ट्स भी मीडिया से शेयर की हैं। पहले से ही सात बच्चों की मां इस महिला की रिपोर्ट्स देख डॉक्टर्स भी हैरान हैं। मारिया का कहना है कि उनके पैरों में दर्द है। बार-बार उल्टियां हो रही हैं। ठीक वैसे ही जैसा प्रेग्नेंसी के दौरान होता है। उन्होंने अब तक 10 बार अलग-अलग जगह सोनोग्राफी कराई हैं और डॉक्टर्स भी ये देख हैरान हैं कि वे प्रेग्नेंट हैं। डॉक्टर्स का मानना है कि वो एक लड़की को जन्म देने वाली हैं। अगर मारिया बच्चे को जन्म देती हैं तो वे दुनिया में सबसे ज्यादा उम्र में मां बनने वाली दूसरी महिला बन जाएंगी। इससे पहले खबर आई थी कि पंजाब की दलजिंदर कौन ने 2016 में 70 साल की उम्र में एक बच्चे को जन्म दिया था। हालांकि दलजिंदर आईवीएफ तकनीक से प्रेग्नेंट हुई थीं। मैक्सिको की 70 वर्षीय मारिया डी लालूस ने प्रेग्नेंसी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। उन्होंने ये साफ नहीं किया है कि वे किस तरह प्रेग्नेंट हुई हैं या उन्होंने भी किसी तरह की फर्टीलाइजेशन तकनीक का सहारा लिया है। चकित्सकों का कहना है कि अगर वह बच्चा देती हैं तो सिजेरियन तकनीक का ही इस्तेमाल किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button