मनोरंजन

Bigg Boss 13: एक पल में ‘करोड़पति’ बन जाएगा सलमान खान के शो का विनर

‘बिग बॉस-13’ के फैंस के लिए कल का शो बेहद रोमांचकारी होने वाला है। क्योंकि कल 15 फरवरी शो का ग्रैंड फिनाले है। ऐसे में इस शो का विनर कौन होगा इसे लेकर सब लोग काफी एक्साइटेड हैं। सितंबर 2019 में शुरू हुआ यह रिएलिटी शो करीब पांच महीने बाद खत्‍म होने जा रहा है। घर में अभी सिद्धार्थ शुक्‍ला, आसिम रियाज, रश्‍म‍ि देसाई, शहनाज गिल, पारस छाबड़ा और आरती सिंह में है। इन्हीं में से कोई एक इस साल का विनर बनेगा। इसी बीच शो के विनर प्राइज को लेकर एक खबर सामने आई है। खबरों की माने को इस साल का विनर करोड़पति बनकर घर लौटेगा। खबरों की मानें तो बिग बॉस ने शो की विनर मनी प्राइज 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ कर दिया है। वहीं विनर को जीतने पर और भी चीजें मिलने वाला है। फिलहाल इस पर मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है।

मीडिया खबरों की मानें तो शो मेकर्स पहले से ही प्राइज मनी को दोगुनी करने के पीछे कई कारण बताएं हैं। पहला ये कि कम प्राइज मनी होने के कारण शो के लिए बड़े सेलेब्स को ढूंढने में परेशानी हो रही थी। यानी इस बार शो में जब विनर की घोषणा होगी और जो ‘मनी बैग’ विनर को सौंपा जाएगा, उसमें 1 करोड़ रुपये होंगे! इस प्राइज मनी के अलावा विनर को एक ट्रॉफी भी दी जाएगी। बीते दिनों इस ट्रॉफी की झलक शो में दिखाई गई थी।

बता दें कि इस समय फिनाले की रेस सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज के बीच मानी जा रही है। ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन इस ऐतिहासिक सीजन का विनर होगा। फिलहाल इसके लिए शनिवार की रात का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button