मनोरंजन

दीपिका पादुकोण ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ शेयर की रोमांटिक फोटो, पति ने किया ये कमेंट

नई दिल्ली:बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने तीन फिल्मों में साथ काम किया है ‘तमाशा’,  ‘बचना ए हसीनों’ और ‘ये जवानी है दीवानी’। ‘तमाशा’ रणबीर और दीपिका की साथ में आखिरी फिल्म थी इसके बाद दोनों किसी भी फिल्म में साथ नज़र आए। इन दिनों फिल्मों में से दर्शकों का सबसे ज़्यादा प्यार ”ये जवानी है दीवानी’ को मिला। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। 31 मई को इस फिल्म को रिलीज़ हुए सात साल हो गए। इस खास मौके पर दीपिका पादुकोण ने फिल्म से जुड़ी कुछ यादों कों अपने फैंस के साथ शेयर किया।

दीपिका ने दीपिका पादुकोण ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कीं जिनमें दोनों रोमांटिक होते हुए नज़र आ रहे हैं। ये तस्वीरें दोनों के लुक टेस्ट के दौरान ली गई थीं। फोटो शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, ”हमारा पहला लुक टेस्ट। यादें मिठाई के डिब्बे की तरह होती हैं…एक बार खुला, तो सिर्फ एक टुकड़ा नहीं खा पाओगे #7yearsofyehjaawanihaideewani’। दीपिका और रणबीर की ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और फैंस को भी पसंद आ रही है।  दोनों की इस फोटो पर दीपिका के पति रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया है। रणवीर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘क्यूट’।

फिलहाल रणबीर और दीपिका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो रणबीर, आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह के साथ खुशहाल शादीशुदा जीवन जी रही हैं।

Related Articles

Back to top button