ब्रेकिंगस्पोर्ट्स

आईपीएल 2020 : किंग्स इलेवन पंजाब को मुंबई इंडियन्स ने 48 रन से हराया

आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने रोहित शर्मा

नई दिल्ली : आईपीएल के 13वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) को मुंबई इंडियंस (MI) ने 48 रन से हरा दिया। टॉस हारकर मुंबई ने 192 रन का टारगेट दिया था। जवाब में पंजाब 8 विकेट पर 143 रन ही बना सकी। पंजाब के खिलाफ मुंबई की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले मुंबई ने पंजाब को 2016 में 25 रन से हराया था। वहीं, रोहित शर्मा आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बने। पंजाब की ओर से निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए।

और बेहतर किया जाय कोविड-19 रिकवरी दर : मुख्यमंत्री योगी

वहीं, मुंबई के राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और जेम्स पैटिंसन को 2-2 विकेट मिले। क्रुणाल पंड्या और ट्रेंट बोल्ट ने 1-1 विकेट लिए। पंजाब के लिए ओपनर लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल कमाल नहीं दिखा सके। मयंक ने 25 रन बनाए। उन्हें जसप्रीम बुमराह ने बोल्ड किया। इसके बाद करुण नायर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद राहुल भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और 17 रन बनाकर राहुल चाहर की बॉल पर बोल्ड हुए। पंजाब के 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। कृष्णप्पा गौतम ने 22 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं ग्लेन मैक्सवेल 11 रन ही बना सके। इसके लिए उन्होंने 18 बॉल खेलीं। उन्हें राहुल चाहर ने आउट किया। इसके अलावा जिमी नीशम और सरफराज खान ने 7-7 रन बनाए। करुण नायर अपना खाता भी नहीं खोल सके। अंत में मोहम्मद शमी 2 रन बनाकर नॉट आउट रहे।

इससे पहले मुंबई ने 4 विकेट पर 191 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। रोहित के अलावा कीरोन पोलार्ड ने 20 बॉल पर नाबाद 47 और हार्दिक पंड्या ने 11 बॉल पर नाबाद 30 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 23 बॉल पर 67 रन की पार्टनरशिप भी हुई। पोलार्ड को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। पंजाब की ओर से शेल्डन कॉटरेल, मोहम्मद शमी और कृष्णप्पा गौतम को 1-1 विकेट मिला। मुंबई ने आखिरी 5 ओवरों में 89 रन बटोरे। पिछले मैच में भी मुंबई ने आखिरी 5 ओवर में 89 रन बनाकर मैच को सुपर ओवर तक पहुंचाया था। इससे पहले आईपीएल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात लॉयन्स के खिलाफ आखिरी 4 ओवरों में 112 रन बनाए थे। वहीं 2019 में भी बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आखिरी 4 ओवर में 91 रन जोड़े थे।

मुंबई के क्विंटन डिकॉक और सूर्यकुमार यादव कुछ खास नहीं कर सके। डिकॉक (0) मैच के पहले ओवर की 5वीं गेंद पर ही आउट हो गए। उन्हें शेल्डन कॉटरेल ने बोल्ड किया। वहीं सूर्यकुमार (10) को मोहम्मद शमी ने रनआउट किया। खराब शुरुआत के बाद रोहित शर्मा और ईशान किशन ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 62 रन की पार्टनरशिप की। किशन (28) को कृष्णप्पा गौतम ने आउट कर पार्टनरशिप को तोड़ा।

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल में 5000 रन पूरे किए। इस मैच में 2 रन बनाते ही रोहित ने यह कीर्तिमान अपने नाम किया। रोहित से पहले दो बल्लेबाज ही आईपीएल में 5000 से ज्यादा रन बना सके हैं। कोहली ने 178 मैचों में 37.68 की औसत से 5426 रन बनाए हैं। वहीं, रैना के 193 मैचों में 33.34 की औसत से 5368 रन हैं।

यूपी की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल करते हुए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है

Related Articles

Back to top button