टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

कर्मयोगी मिशन से कार्य प्रणाली में मौलिक सुधार होगा: मोदी

कर्मयोगी मिशन से कार्य प्रणाली में मौलिक सुधार होगा: मोदी

नयी दिल्ली (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि मिशन कर्मयोगी से मानव संसाधन प्रबंधन कार्य प्रणाली में मौलिक सुधार आयेगा और इससे कर्मचारियों की क्षमता बढेगी।


केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मानव संसाधन के क्षेत्र में एक बड़े सुधार से संबंधित राष्ट्रीय कार्यक्रम को मंजूरी दिये जाने के बाद श्री मोदी ने टि्वट कर यह बात कही।

यह भी पढ़े: किसान विधानसभा पर मवेशियों के साथ समस्या का समाधान करने को होंगे बाध्य


उन्होंने कहा ,“ सिविल सर्विस क्षमता निर्माण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम- मिशन कर्मयोगी सरकार में मानव संसाधन प्रबंधन कार्य प्रणाली में मौलिक सुधार करेगा। यह सरकारी कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने के लिए पैमाने और आधुनिक बुनियादी ढांचे का उपयोग करेगा।”


एक अन्य टि्वट में उन्होंने कहा , “ आईजीओटी प्लेटफ़ॉर्म कार्य-आधारित मानव संसाधन प्रबंधन और निरंतर ज्ञान के लिए परिवर्तन सक्षम करेगा। मिशन कर्मयोगी का उद्देश्य पारदर्शिता और प्रौद्योगिकी के माध्यम से भविष्य के लिए सरकारी कर्मचारियों को अधिक सृजनात्‍मक, रचनात्मक और नवोन्‍मेषी बनाना है।”

Related Articles

Back to top button