स्पोर्ट्स

खेलो इंडिया यूथ गेम्स : हरियाणा और ओडिशा की हॉकी टीमें अंडर-21 के अंतिम चार में

मुम्बई । हरियाणा और ओडिशा की पुरुष हॉकी टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2019 के अंडर-21 वर्ग के सेमीफाइनल में कर लिया।  यहां महिंद्रा हॉकी स्टेडियम में खेले गए लड़कों के अंडर-21 वर्ग के पूल-बी के क्वार्टर फाइनल मैच में हरियाणा ने मेजबान महाराष्ट्र को 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में कदम रखा।
विजेता हरियाणा के लिए कप्तान मंदीप मोर ने तीसरे और 10वें, कुलदीप ने छठे और 55वें, मोहित ने 59वें और दीपक ने 60वें मिनट में गोल किए। महाराष्ट्र की ओर से एकमात्र गोल रोहन पाटिल ने 36वें मिनट में किया। रविवार को सेमीफाइनल में हरियाणा का सामना पंजाब और उत्तर प्रदेश का सामना ओडिशा से होगा।
अंडर-21 के सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश का सामना ओडिशा से और अंडर-17 वर्ग में हरियाणा से मुकाबला
अंडर-21 वर्ग में हरियाणा और ओडिशा के अलावा पंजाब और उत्तर प्रदेश गुरुवार को ही सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर चुकी थी। पूल चरण में हरियाणा के तीन मैचों में छह अंक रहे। अंडर-21 के पूल-बी के दूसरे मैच में ओडिशा ने झारखंड को 2-1 से हराया। ओडिशा पूल चरण में नौ अंकों के साथ अपने पूल में शीर्ष पर रहा।   ओडिशा की ओर से शिलानंद लाकड़ा ने नौवें और 35वें मिनट में जबकि झारखंड के लिए आशिम टिर्की ने 39वें मिनट में गोल दागे। अंडर-21 वर्ग की तरह ही अंडर-17 वर्ग में भी पंजाब, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और हरियाणा की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही।  अंडर-17 वर्ग के पहले सेमीफाइनल में शनिवार को पंजाब का सामना ओडिशा से और उत्तर प्रदेश का सामना हरियाणा से होगा।

Related Articles

Back to top button