अद्धयात्म

Super Snow Moon : आज रात होगा सबसे ज्यादा चमकीला और खूबसूरत चंद्रमा

आज माघ पूर्णिमा पर अंतरिक्ष में खगोलिय घटना घटेगी जिसके कारण चंद्रमा का आकार बड़ा व चंद्रमा बेहद खूबसूरत दिखाई देने वाला है। आज रात जिसने चंद्रमा को नहीं देगा तो उसे 7 साल तक इंतजार करना पडेंगा। आज अंतरिक्ष में खगोलिय घटना घटने वाली है, जिसके कारण चंद्रमा चमकीला नजर आएंगा।

इस साल का विशालतम और खूबसूरत ‘सुपर स्नो मून Super Snow Moon आज रात आकाश में दिखाई देगा। बताया जा रहा है कि यह पूरा चांद भारत में रात 9.23 बजे दिखाई देगा। इससे पहले जनवरी में ‘सुपर ब्लड वुल्फ मून’ Super Blood Wolf Moon दिखाई दिया था।

एस्ट्रो-फोटोग्राफर अजय तलवार के अनुसार, पिछले महीने ‘सुपर ब्लड मून’ में दिखाई दिया गहरा लाल रंग ग्रहण की वजह से था। आज ग्रहण ना होने से पूर्ण चंद्रमा विशाल और चमकीला दिखाई देगा। रात में दिखने वाला यह पूर्ण चंद्रमा आज पृथ्वी के सबसे करीब दिखाई देगा।  इतना ही नहीं यह पिछले साल सितंबर माह में भी दिखाई दिए पूर्ण चंद्रमा की अपेक्षा 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत अधिक चमकीला होगा।

आज घटने वाली घटना इसके बाद अगले सात वर्षों के बाद नजर आएगा। इसके बाद आकाश में ऐसा चंद्रमा दिसंबर, 2026 में दिखाई देगा। नासा के अनुसार, अमेरीका की मूल जनजाति सर्दियों के दूसरे पूर्ण चंद्रमा को ‘सुपर स्नो मून’ कहती है। वर्ष के इस समय में सबसे अधिक बर्फबारी होती है इसलिए इसे स्नो मून कहा जाता है। अगला सुपर मून अगले महीने 20 मार्च को देखने को मिलेगा लेकिन यह सुपर मून , सुपर स्नो मून जितना बड़ा नहीं होगा। आज दिखाई देने वाला चंद्रमा बेहद खास है।

Related Articles

Back to top button