टॉप न्यूज़

Whatsapp मैसेज एेसे भेजें अब Bold आैर Italic में

phpThumb_generated_thumbnailएजेन्सी/व्हाॅट्सएप का नया वर्जन लाॅन्च हो गया है। अब आप व्हाॅट्सएप के टैक्स्ट को बाेल्ड आैर इटैलिक में भी भेज सकते हो।कंपनी ने नए वर्जन 2.12.535 का अपडेट जारी कर इस खास फीचर को जोड़ा है। इससे पहले के अपडेट में प्रोफाइल सेटिंग्स का लेआउट बदला गया था।

टैक्स्ट को बोल्ड करना

अब चैट के टेक्स्ट को बोल्ड और इटैलिक किया जा सकता है। अगर किसी टेक्स्ट को बोल्ड करना चाहेंगे तो इससे पहले और बाद में स्टार लगाएं। उदाहरण के तौर पर बोल्ड में Love लाने के लिए *Love* लिखना होगा।

टैक्स्ट को इटैलिक करना

इटैलिक करने के लिए टेक्स्ट की शुरुआत और अंत में अंडरस्कोर लगाना होगा। यानी आपको Love लिखना है तो _Love_ टाइप करना होगा। बताते चलें कि पहले ऐसा ही फीचर गूगल टॉक में दिया गया था।

क्या खास है नए वर्जन में

2.12.510 वर्जन में ऐसा लिखने पर बदला हुआ टेक्स्ट यानी टेक्स्ट की फॉर्मेटिंग आपको नहीं दिखेगी। लेकिन मैसेज रिसीव करने वालों को लेटर्स बदले हुए मिलेंगे।

2.12.535 वर्जन में यह सेंडर और रि‍सीवर, दोनों को दिखेगा। फिलहाल इस नए वर्जन का अपडेट गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। इसे एपीके मिरर वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button