फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

कौन सा ‘अन्नदाता’ समर्थक कृषि उपयोगी, ‘पूज्य’ ट्रैक्टर को जलाता है : तेजस्वी सूर्या

नई दिल्ली : भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, सांसद ने आज यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए उपद्रवी प्रदर्शन की निंदा की। किसान अपने खेती में प्रयोग होने वाले सभी उपकरणों की पूजा करते हैं और खेती में उपयोगी ट्रैक्टर को आग नहीं लगा सकता। जलाने के बजाय, यदि यूथ कांग्रेस किसी गरीब किसान को ट्रेक्टर भेंट कर देती, तो बेहतर होता। कॉंग्रेस पार्टी सिर्फ विध्वंस जानती है। संसद में पारित कृषि बिल के विरोध के नाम पर “ट्रेक्टर” को आग लगाना दुःखद व निंदनीय है। सूर्या ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी देश के किसानों को कृषि बिल के विषय पर भड़काने में विफल साबित हुई है। इस बौखलाहट में कांग्रेस पार्टी नफरत और हिंसा फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शायद यूथ कांग्रेस और उनकी पेरेंट पार्टी कांग्रेस में सामंजस्य नहीं है। यूथ कांग्रेस को अपनी पार्टी के 2019 मैनिफेस्टो में विश्वास नहीं है।

मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस घोषणापत्र में एपीएमसी अधिनियम को समाप्त करने और कृषि उपज को सभी प्रकार की बाध्यताओं से मुक्त बनाने का प्रस्ताव दिया था। यही बात पीएम नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने किसानों के बिल में की गई है। फिर विरोध किस बात का? हमें पूर्ण विश्वास है कि देश के आम नागरिक और विशेष कर अन्नदाता यूथ कांग्रेस की इस ओछी हरकत के माध्यम से गलत जानकारी प्रसारित करने की मंशा का शिकार नहीं होंगे। सूर्या ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी केवल “परिवार” के हितों की रक्षा करने के लिए सभी नीतियों, सिद्धांतों और वादों का त्याग कर देती है। मोदी सरकार के कृषि बिलों की बदौलत, किसानों को अब अपनी उपज उचित दामों पर, अपनी इच्छानुसार बेचने की पूरी आजादी मिलेगी। उन्हें अब बिचौलियों द्वारा नियंत्रित नहीं किया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button