टॉप न्यूज़मनोरंजन

WOW ! चार साल के बाद बिपाशा बसु एक बार फिर फिल्मी परदे का करेगी रुख

मुंबई । कहा जाता है कि हर कोई अपनी आदत से मजबूर होता है। क्या बिपाशा बसु भी अपनी किसी आदत से परेशान हैं, इस सवाल का जवाब आने वाले वक्त में मिलेगा। खबर है कि चार साल के अंतराल के बाद बिपाशा बसु एक बार फिर फिल्मी परदे का रुख करने जा रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, आदत नाम से बनने जा रही इस सुपर नेचुरल सस्पेंस थ्रिलर बिपाशा बसु की फिल्म का टाइटल आदत रखा गया है। इस फिल्म में बिपाशा के हीरो उनके पति करण सिंह ग्रोवर होंगे। चार साल पहले रिलीज हुई बिपाशा की फिल्म अलोन में भी करण सिंह ग्रोवर हीरो थे और बाक्स आफिस पर ये फिल्म सुपर फ्लाप हुई थी।

आदत के निर्देशक का नाम अभी तय नहीं है। बिपाशा-करण सिंह ग्रोवर ने दो साल की रिलेशनशिप के बाद 2016 में शादी की थी।

Related Articles

Back to top button