अपनी सास के साथ मस्ती कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा, इस तस्वीर की जमकर तारीफ
![अपनी सास के साथ मस्ती कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा, इस तस्वीर की जमकर तारीफ](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/10/priyanka.jpg)
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हर तरफ छाई हुई हैं वजह है उनकी शादी। प्रियंका और निक की जब से सगाई हुई है तब से दोनों एक साथ काफी समय बिताते हुए देखे जा रहे हैं। इस बीच प्रियंका निक के परिवार से भी मेलजोल बढा़ते हुए दिखाई दीं। यहां तक कि उनकी मां से भी। प्रियंका और उनकी होने वाली सास की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें सास-बहू के बीच खास बॉडिंग दिखाई दे रही है।
प्रियंका और उनकी मां की यह बॉडिंग सगाई में भी दिखी थी। निक की मां ने सगाई के दिन कुर्ता पहना हुआ था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं उनके बेटे निक जोनस ने भी भारतीय परिधान पहना हुआ था। इसके साथ ही पूजा-पाठ में शामिल भी हुई थीं। जिसे देखकर कहा जा सकता है कि जहां एक ओर प्रियंका निक के परिवार में ढलना शुरू हुई हैं तो वहीं निक का परिवार भी प्रियंका के परिवार में ढलने की पूरी कोशिश कर रहा है।
प्रियंका चोपड़ा की गोद-भराई के इस कार्यक्रम के बारे में उनकी स्टाइलिस्ट मिमि ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। मिमि ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर देसी गर्ल की खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘हमारी दुल्हन..।’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका और निक नवंबर में शादी करेंगे। शादी का वेन्यू राजस्थान जोधपुर में रखा गया है । प्रियंका चोपड़ा चाहती हैं कि उनकी शादी भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार हो। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी चाहती हैं कि उनके होने वाले दामाद निक भारतीय कल्चर को अच्छे से जान लें। जिस वक्त प्रियंका और निक सात फेरे लेंगे, लगभग उसी समय दीपिका-रणवीर का रिसेप्शन होगा।