मनोरंजन

करण सिंह ग्रोवर का आर्ट पहुंचा लंदन फैशन वीक

मुम्बई : अभी हाल ही में, करण सिंह ग्रोवर ने अपने जन्मदिन पर एक वेबसाइट और साथ ही यूट्यूब चैनल को लॉन्च किया जिसमें उनकी कलाकृति का प्रदर्शन होगा। अभिनेता ने एक कलाकार के तौर पर खुद को सभी के सामने पेश करने के लिए अपने जन्मदिन पर इसे लांच करने का फैसला किया। हालांकि उन्होंने दर्शकों को यह बात नहीं बताई कि उनकी कलाकृति लंदन फैशन वीक में पेश की गयी थी जोकि लांच से पहले रखी गयी थी।

आपको बता दें कि ग्रोवर की कलाकृति के लंदन पहुंचने के पीछे की कहानी शुरू हुई इंडिया के पॉपुलर डिज़ाइनर रॉकी एस से जिन्होंने करण के ब्लैक पेन और इंक आर्ट को पहले ही देखा। रॉकी करण के आर्ट से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इसे अपने कलेक्शन ‘रिबर्थ’ में यूज़ करने का फैसला किया।

Related Articles

Back to top button