अजब-गजबफीचर्डमनोरंजनराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर चर्चा में हैं, उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई। प्रियंका इन दिनों भारत में हैं। हॉलीवुड से अपनी शूटिंग पूरी कर अपने बॉलीवुड प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए इंडिया वापस आई हैं। इंटरनेशनल स्टार बन चुकी प्रियंका यूनीसेफ की ब्रांड एम्बेसेडर भी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर को प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पीएम का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर उनके साथ चिली की पूर्व प्रधानमंत्री मिशेल बेचीलेट भी थीं। प्रियंका ने लिखा है कि पार्टनर्स फोरम की बतौर पेटरन सभी का धन्यवाद। पार्टनर्स फोरम इस साल दिसंबर में नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य बहुत महत्तवपूर्ण है कि, महिलाओं, बच्चों की हर लाइफ स्टेज में क्वालिटी हेल्थकेयर का इम्प्रूवमेंट और ट्रांसफॉर्मेंशन हो जिससे 2030 तक सस्टेनेबल डवलपमेंट के गोल को अचीव कर सकें। प्रियंका ने पीएम मोदी को कॉन्फ्रेंस का निमंत्रण दिया है। वहीँ पिछली बार प्रियंका चोपड़ा की मुलाकात पीएम नरेंद्र मोदी से हुई थी तब भी उनकी तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। दरअसल, उस समय प्रियंका के ड्रेसअप को लेकर काफी सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था।
गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद प्रियंका नई दिल्ली में हुए एक बुक लॉन्टिंग इवेंट में भी शामिल हुई थी। यहां पर प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी नजर आईं। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा बेवॉच और क्वाटिको के बाद इन दिनों अपनी बॉलीवुड फिल्म ए किड लाइक जैक की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Related Articles

Back to top button