फीचर्डराष्ट्रीय

बन गया दुनिया का पहला लचीला स्मार्टफोन

एंजेंसी/ flexible-smartphone_09_05_2016 (1)मल्‍टीमीडिया डेस्‍क। वैज्ञानिकों ने दुनिया का पहला लचीला स्मार्टफोन विकसित करने का दावा किया है। इस स्मार्टफोन पर बिना हेडगियर या ग्लास के 3डी वीडियो और तस्वीरों को देखा जा सकेगा। इसे होलोफ्लेक्स नाम दिया गया है।

कनाडा की क्वींस यूनिवर्सिटी के रोएल वर्तेगाल ने कहा, “होलोफ्लेक्स स्मार्टफोन के इस्तेमाल को एक नया आयाम देगा। इसका डिस्प्ले 1920 गुणा 1080 फुल एचडी क्षमता वाला है, जो फ्लेक्सिबल ऑर्गेनिक लाइट इमिटिंग डायोड से बना है।”

इस स्मार्टफोन के जरिये यूजर 3डी वीडियो के सभी कोण आसानी से देख सकेगा। यूजर की सहूलियत के लिए इसमें एक बेंड सेंसर भी लगाया गया है। वर्तेगाल ने इस तकनीक पर काम करने के लिए कई एप भी विकसित किए हैं।

इस फोन में यूजर टचस्क्रीन के जरिये वीडियो को लंबाई और चौड़ाई में खिसका सकता है, वहीं फोन को सिकोड़कर वीडियो के तीसरे डायमेंशन पर प्रभाव डाला जा सकेगा। वर्तेगाल का दावा है कि यह फोन गेमिंग की दुनिया में भी क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला साबित होगा।

 
 

 

Related Articles

Back to top button