ज्ञान भंडार

बर्थ-डे: बिन ब्याही मां से पैदा हुई श्रुति बनी विवादों की रानी

shruti06-1453957831दस्तक टाइम्स एजेन्सी/ श्रुति हासन का जन्म 28 जनवरी 1986 को चेन्नई में हुआ था। उनके पिता कमल हासन लायंगर और उनकी मां आधी मराठी और आधी राजपूत थीं। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई चेन्नई से पूरी की और उसके बाद मुंबई के सेंट एंड्रयू कॉलेज से मनोविज्ञान की पढ़ाई की। श्रुति को बचपन से ही संगीत का शौक था। फिर संगीत सीखने के लिए उन्होंने अमरीका का रुख कर लिया। जहां उन्होंने कैलिफोर्निया के म्यूजिशियन इंस्टीट्यूट से संगीत की पढ़ाई की।

कमल हासन अपनी पहली बीवी के होते हुए भी सारिका के साथ रिलेशनशिप में रहे रहे थे। सारिका के साथ शादी करने के लिए कमल ने अपनी पहली बीवी को तलाक दे दिया था। उसके बाद वे सारिका के साथ लिविंग में रहने लगे। उसी दौरान सारिका प्रेग्नेंट हो गई। सारिका ने बिना शादी के ही अपने पहले बेबी को जन्म देने का फैसला किया। श्रुति इस जोड़े की पहली बेटी हैं। उसके काफी समय बाद उन्होंने शादी की। शादी के बाद सारिका ने दूसरी बेटी अक्षरा को जन्म दिया।

श्रुति हासन का पहला नाम ‘रंग दे बसंती’ के हीरो सिद्धार्थ के साथ जुड़ा था। उनकी सिद्धार्थ के साथ रिलेशनशिप को लेकर खबरें तो कई बार आ चुकी थी। लेकिन बवाल तब मचा जब उनके लिविंग में रहने की खबरें आने लगीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह रिलेशनशिप ज्यादा दिन नहीं चला और जल्द ही दोनों अलग हो गए। हालांकि, इस रिलेशनशिप को लेकर दोनों की तरफ से कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

सिद्धार्थ के बाद श्रुति का नाम रजनीकांत के दामाद धनुष के साथ भी जुड़ा था। दोनों ने साल 2011 में ‘कोलावरी डी’ गाने वाली फिल्म साथ की थी। इसी फिल्म के सेट पर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। फिल्म को धनुष की पत्नी ने प्रोड्यूस किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे धनुष की शादीशुदा लाइफ में भी दिक्कतें पैदा हो गई थी। हालांकि, धनुष और श्रुति ने इन खबरों को अफवाह बताया था। मामला इतना ज्यादा बढ़ गया था कि खुद धनुष की पत्नी ने सामने आकर इस मामले में सफाई दी थी और इसे कोरी अफवाह करार दिया था।

एक्ट्रेस श्रुति ने निखिल आडवाणी की फिल्म डी-डे में एक पाकिस्तान सेक्स वर्कर की भूमिका निभाई थी। फिल्म के तमिल वर्जन के लिए श्रुति के कुछ पोर्नोग्राफिक पोस्टर रिलीज किए गए थे। जिस पर काफी विवाद हुआ था।

श्रुति से जुड़ा एक और विवाद तब सामने आया, जब उनकी एक तमिल मूवी के सेट की उत्तेजक तस्वीरें लीक हो गई। ये तस्वीरें एक गाने को फिल्माए जाने के वक्त की थी। इसके बाद ये इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली साऊथ एक्ट्रेस बन गई थीं। इसके साथ ही उन्होंने तब और सनसनी फैला दी, जब उन्हें एक पार्टी में हीरोइन तमन्ना भाटिया को लिपलॉक करते हुए देखा गया था।

अभिनेता कमल हासन और एक्ट्रेस सारिका की पहली बेटी श्रुति हासन आज के दिन 30 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन पर आज हम आपको उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के ऐसे पहलू बताने जा रहे हैं जो आपने पहली बार सुने होंगे। श्रुति ने करीब 20 से ज्यादा तमिल, तेलगू और हिंदी फिल्मों में काम किया है। श्रुति ने सबसे पहले वर्ष 2000 में अपने पिता की मूवी हे राम में गाना गाया था और गेस्ट रोल में नजर आईं थीं। उसके बाद उन्होंने साल 2009 में बॉलीवुड मूवी धर्मा से मेनस्ट्रीम में डेब्यू किया था।

 

 

Related Articles

Back to top button