दिल्लीफीचर्डराष्ट्रीय

अशोक तंवर ने इनेलो को बताया भाजपा की बी टीम

Untitled-310रोहतक: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर ने इनेलो को भाजपा की बी टीम और छोटी बहन करार दिया है। उन्होंने कहा कि इनेलो विपक्ष की सही भूमिका अदा नहीं कर रहा है। तंवर ने प्रदेश कांग्रेस में किसी भी प्रकार की गुटबाजी से साफ तौर पर इंकार किया। आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों के नेता सामाजिक सद्भाव न बिगाड़ें।अशोक तंवर आज रोहतक में थे। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चांदराम के पुत्र संजय अहलावत विधिवत रूप से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। बाद में पत्रकारों से बातचीत में अशोक तंवर ने इनलो पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इनेलो तो भाजपा की बी टीम और सरकार की छोटी बहन है। इनेलो ने आज तक जनता से जुड़ा हुआ कोई भी मुद्दा नहीं उठाया है। एसी कमरे में बैठकर बयानबाजी करना आसान है। इनेलो ने किसी भी मुद्दे पर आज तक विधानसभा का घेराव नहीं किया है। इनेलो के दो सांसद हैं, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि ऐसे लोग जीतकर सदन में पहुंचे हैं, जो सही तरीके से संसद में आवाज नहीं उठाते। अशोक तंवर ने इनेलो की सरकार से साठ- गांठ का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के पुराने रिश्ते रहे हैं।तंवर ने प्रदेश कांग्रेस में किसी भी प्रकार की गुटबाजी से साफ तौर पर इंकार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में किसी प्रकार की खेमेबाजी नहीं है। पार्टी का नेतृत्व सोनिया गांधी और राहुल गांधी के हाथों में है और हम सब सिपाही हैं। सब मिलकर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के दस माह के शासनकाल में कांग्रेस पार्टी ने जोरदार तरीक से जनता की आवाज उठाई है। कांग्रेस ने जनता का खोया हुआ विश्वास हासिल किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरक्षण के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नेताओं को सामाजिक सद्भाव नहीं बिगाड़ना चाहिए। मुद्दे संविधान के दायरे में होने चाहिए। जो जातियां मापदंड पूरा करती हैं, उन्हें आरक्षण मिलना चाहिए।

Related Articles

Back to top button