
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को रिकॉर्ड 66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में यह अब तक का सर्वाधिक मतदान प्रतिशत है। यह जानकारी निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने दी। इससे पहले दिल्ली विधानसभा के लिए पहली बार 1993 में हुए चुनाव में सर्वाधिक 61.75 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।



