ज्ञान भंडार

स्वर्ण जयंती समारोह के नाम पर 1700 करोड़ रुपये की लूट : किरण चौधरी

भिवानी : कांग्रेस विधायक दल नेता किरण चौधरी ने प्रदेश भाजपा सरकार पर जनता के गाढ़े खून पसीने की कमाई स्वर्ण जयंती समरोह के नाम पर अपने प्रचार पर लुटाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती समारोह की आड़ में 100 करोड़ रूपए से अधिक केवल पब्लिसिटी पर खर्च किए जाते हैं जबकि कुल 17 सौ करोड़ रूपए पानी में बहाने की तैयारी है। आज अपने निवास स्थान पर पत्रकार सम्मेलन में किरण चौधरी ने कहा कि अगर भाजपा सरकार ईमानदार होती तो चौधरी बंसीलाल की तर्ज पर हरियाणा में विकास करवाती न कि बिना किसी योजना के 17 सौ करोड़ रूपए स्वर्ण जंयती वर्ष के आयोजनों व योजनाओं पर खर्च करती। उन्होंने कहा कि यह राशि नहरों के निमार्ण व गरीबों के उत्थान तथा बेरोजगारों की सहयता पर खर्च होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि भिवानी में चल रहे तीन दिवसीय सम्मेलन पर सरकार द्वारा लगभग 2 करोड़ रूपए खर्च किए गए हैं जो कि दर्शाता है कि सरकार जनता के पैसे को लुटाने में कितनी तेज है।
उन्होंने कहा कि आयोजन पर भारी राशि खर्च करने की आड़ में भाजपाईयों ने केवल अपना प्रचार किया है। शहर में जगह-जगह सरकारी खर्च पर सरकार के मंत्रियों व मुख्यमंत्रियों के होर्डिंग लगाए गए हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डा. वासुदेव शर्मा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रामप्रताप शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक ढोला, देवराज महता, शीशराम चेयरमैन, परमजीत मडडू, अमर सिंह, हरी सिंह सांगवान, मदन ठेकेदार आदि भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button