उत्तर प्रदेशलखनऊ

होगा धार्मिक पर्यटन का विकास, अयोध्या और मथुरा में होगा नगर निगम का निर्माण

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा अब निर्णय लिया गया है कि अयोध्या और मथुरा में नगर निगम होगा। इससे इन नगरियों का कायाकल्प किया जाएगा और यहां आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुविधाऐं प्रदान की जाऐंगी। इस मामले में कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि फैजाबाद, अयोध्या को मिलाकर नगर निगम का निर्माण किया जाएगा। मथुरा, वृन्दावन को मिलाकर नगर निगम का गठन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: कमर से नीचे पैंट और कसी शर्ट पहनने पर 400 पुलिसवालों को दिया गया नोटिस

होगा धार्मिक पर्यटन का विकास, अयोध्या और मथुरा में होगा नगर निगम का निर्माण

मिली जानकारी के अनुसार सरकार धार्मिक शहरों का विकास करने की तैयारी में है ऐसे में इन शहरों को मिलाकर दो नगर निगम करने का निर्णय लिया गया है। इस तरह से यहां पर व्यवस्थित विकास होगा और धार्मिक यात्रा करने वाले और अन्य लोगों के लिए कई सुविधाऐं इजाद की जा सकेंगी। मंत्रिमंडल में शामिल क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मथुरा में बड़े पैमाने पर लोग आते हैं, यहां पर कृष्णभक्तों का जमावड़ा रहता है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली: अंतरिक्ष भवन में लगी भीषण आग, 17 फायर टेंडर मौके पर

सरकार यहां का विकास करेगी। यहां पर्यटन सुविधाओं का विस्तार होगा। बड़े पैमाने पर यहां विदेशों से लोग भी आते हैं। सरकार अयोध्या का विकास करना चाहती है। उनका कहना था कि अयोध्या और मथुरा में प्रतिवर्ष देश और विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रीकांत शर्मा द्वारा यह भी कहा गया कि नगर निगम के निर्माण से अयोध्या को रेल व सड़क संपर्क से जोड़ा जाएगा।

Related Articles

Back to top button