लखनऊस्पोर्ट्स

लखनऊ ने दूसरे दिन जीते आठ स्वर्ण पदक, सबको पीछे छोड़ा

लखनऊ। मेजबान लखनऊ के खिलाड़ियों ने 36वीं सब जूनियर व चौथी कैडेट राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दूसरे दिन दांव पर लगे पदकों में से आठ स्वर्ण सहित कुल 24 पदक जीतते हुए सबसे आगे रहते हुए ओवरआल चैंपियनशिप के लिए अपनी दावेदारी जता दी हैं। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के आडिटोरियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में लखनऊ पदक तालिका में कुल 10 स्वर्ण, छह रजत व 15 कांस्य सहित 31 पदक के साथ सबसे आगे चल रहा है। दूसरे दिन आगरा की टीम ने तीन स्वर्ण, दो रजत व तीन कांस्य और प्रयागराज की टीम ने तीन स्वर्ण, तीन रजत  व चार कांस्य पदक अपने नाम किए। वहीं देवरिया, के खिलाड़ियों ने भी तीन स्वर्ण पदक झटके।
36वीं सब जूनियर व चौथी कैडेट राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता
आज के पदक विजेताओं को मुख्य अतिथि श्री आनन्देश्वर पाण्डेय (कोषाध्यक्ष भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन व महासचिव, यूपी ओलंपिक एसोसिएशन) ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री आनन्देश्वर पाण्डेय ने कहा कि यूपी ताइक्वांडो एसोसिएशन जिसके अध्यक्ष सलिल सिंह टीटू और सचिव चंद्र कुमार शर्मा है, वह यूपी ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त एसोसिएशन है। श्री सलिल सिंह टीटू (अध्यक्ष, यूपी ताइक्वांडो एसोसिएशन) ने बताया कि  यूपी ताइक्वांडो एसोसिएशन ऐसे ही आयोजन आगे कराता रहेगा और इस खेल के खिलाड़ियों को प्रदेश में प्रोत्साहन के लिए कार्य करता रहेगा।
दूसरे दिन के परिणाम इस प्रकार हैंः-
बालक सब जूनियर अंडर-21 किग्राः-स्वर्णः फैजान खान (वाराणसी), रजतः अंकित (गोरखपुर), कांस्यः ऋषभ कुमार (जालौन) व अक्षय शर्मा (बरेली), बालक सब जूनियर अंडर-27 किग्राः-स्वर्णः आर्यनवीर वर्मा (सहारनपुर), रजतः अनुज सरोज (कानपुर), कांस्यः धीरेंद्र जोशी (आगरा) व तनिष्क श्रीवास्तव (सोनभद्र), बालक सब जूनियर अंडर-29 किग्राः-स्वर्णः अनुज तिवारी (आगरा), रजतः हिमांशु कुमार (सहारनपुर), कांस्यः उज्जवल (लखनऊ) व महादेव (गाजीपुर), बालक सब जूनियर अंडर-32 किग्राः-स्वर्णः मनीष कुमार (गोण्डा), रजतः  कुणाल तिवारी (गोण्डा), कांस्यः ललित मोहन सिंह (प्रयागराज) व देवांश (सोनभद्र), बालक सब जूनियर अंडर-35 किग्राः-स्वर्णः देवांश मिश्रा (प्रयागराज), रजतः रमन कुमार (एटा), कांस्यः हर्षित पाल (प्रयागराज) व विकास यादव (मऊ), बालक सब जूनियर अंडर-38 किग्राः-स्वर्णः चंदन प्रजापति (गोरखपुर), रजतः जुगन अली (चंदौली), कांस्यः कृष्णा शर्मा (आगरा) व शान मोहम्मद (एटा), बालक सब जूनियर अंडर-41 किग्राः-स्वर्णः अभय सचान (लखनऊ), रजतः आनंद ठाकुर (देवरिया), कांस्यः आर्यन सिंह (लखनऊ) व अतुल मधेशिया (महाराजगंज), बालक सब जूनियर अंडर-44 किग्राः-स्वर्णः हर्षवर्द्धन  (आगरा), रितिक शर्मा (देवरिया), कांस्यः हृदय राणा (लखनऊ) व युवराज (गोण्डा), बालक सब जूनियर अंडर-50 किग्राः-स्वर्णः राहुल मलिक (लखनऊ), रजतः ललित  यादव (आगरा), कांस्यः मोहम्मद खलीजुर रहमान (लखनऊ) व अनिमेश सैनी (प्रयागराज), बालिका सब जूनियर अंडर-24 किग्राः-स्वर्णः अनुष्का साहू (लखनऊ), रजतः तिरिषि सरोज (प्रयागराज), कांस्यः अनन्या यादव व सताक्षी मिश्रा (दोनों कानपुर), बालिका सब जूनियर अंडर-35 किग्राः-स्वर्णः अंशिका शर्मा (लखनऊ), रजतः तूषिका वर्मा (देवरिया), कांस्यः मुस्कान कश्यप् (सीतापुर) व साहिबा (लखनऊ), बालिका सब जूनियर अंडर-47 किग्राः-स्वर्णः सिमोन शुक्ला (सुल्तानपुर), रजतः तूलिका पाण्डेय (देवरिया), कांस्यः दिव्या सिंह (रायबरेली) व प्रिया सिंह राठौर (सोनभद्र), कैडेट बालिका अंडर-29 किग्राः-स्वर्णः पावनी (रायबरेली), रजतः भागर्वी मिश्रा (अयोध्या), वी.अख्तर (लखनऊ) व सोनम चौहान (चंदौली), कैडेट बालिका अंडर-33 किग्राः-स्वर्णः काशी धीमान (सहारनपुर), रजतः श्रेयांशी (कानपुर), कांस्यःकशिश मलिक (मुरादाबाद) व एकता शर्मा (रायबरेली), कैडेट बालिका अंडर-37 किग्राः-स्वर्णः पूर्णिमा वर्मा (लखनऊ), रजतः सारिका शर्मा (देवरिया), कांस्यः अशिका मुस्लीन (कानपुर) व हिमांशी राजे (जालौन), कैडेट बालिका अंडर-41 किग्राः-स्वर्णः गायत्री शुक्ला (लखनऊ), रजतः कुशी (लखनऊ), कांस्यः आयुषी सिंह (आगरा) व प्रीति गौतम (लखनऊ), कैडेट बालिका अंडर-44 किग्राः-स्वर्णः प्रिया सिंह (आगरा), रजतः आयुषी सिंह (लखनऊ), कांस्यः खुशबू राजपूत (आगरा) व सानिया (सहारनपुर), कैडेट बालिका अंडर-47 किग्राः-स्वर्णः ज्योति (लखनऊ), रजतः वैष्णवी (सोनभद्र), कांस्यः आकांक्षा यादव (आगरा) व राखी यादव (मऊ), कैडेट बालिका अंडर-51 किग्राः-स्वर्णः ज्योति पासवान (लखनऊ), रजतः वैष्णवी (सोनभद्र), कांस्यः आकांक्षा यादव (आगरा) व राखी यादव (मऊ), कैडेट बालिका अंडर-55 किग्राः-स्वर्णः प्रशंसा (अलीगढ़), रजतः साक्षी यादव (इलाहाबाद), कांस्यः तान्या पाण्डेय (प्रयागराज) व वणिका (लखनऊ), कैडेट बालिका अंडर-59 किग्राः-स्वर्णः श्रद्धा तिवारी (प्रयागराज), रजतः रिधिमा जायसवाल (लखनऊ), कांस्यः अनुष्का शर्मा (अलीगढ़) व तारिषी मिश्रा (लखनऊ), कैडेट बालिका 59 किग्रा से ज्यादाः-स्वर्णः वागमी सिंह (प्रयागराज), प्रज्ञा पाण्डेय (लखनऊ), कांस्यः कनिका कंडारी (बरेली) व अमन नागर (लखनऊ).

Related Articles

Back to top button