मनोरंजन

अजय देवगन की फिल्म में हो सकते हैं सलमान खान

l_ajay-devgan-salman-khan-1463653675अभिनेता अजय देवगन अपनी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल बनाने के बारे में सोच रहे हैं। लेकिन इस फिल्म में लीड रोल में अजय नहीं होंगे बल्कि उनकी जगह सलमान हो सकते हैं। अजय देवगन और सलमान खान के रिश्ते बहुत अच्छे हैं और इस बात को सभी जानते हैं। 

शायद इसी के कारण अजय अपनी इस हिट फिल्म के सीक्वल में सलमान को लेने के बारे में सोच रहे हैं। फिल्म को लेकर अजय और सलमान की बातचीत जारी है। हो सकता है कि सलमान भी इसके लिए मान जाएं। गौरतलब है कि 2012 में ‘सन ऑफ सरदार’ प्रदर्शित हुई थी, जिसमें अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में थे। फिल्म में सलमान खान ने भी एक छोटी सी भूमिका अदा की थी। ‘सन ऑफ सरदार’ का निर्देशन इस बार अजय करना चाहते हैं। खबर यह भी है कि अगर सलमान ने यह ऑफर नामंजूर कर दिया तो अजय यह भूमिका निभाएंगे।

‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल 2017 में दिवाली पर रिलीज हो सकती है। अजय ने इस संबंध में बहुत पहले ट्वीट भी किया था कि वे इस हिट फिल्म का सीक्वल 2017 की दिवाली पर प्रदर्शित करेंगे। पहला पार्ट भी दिवाली पर ही रिलीज हुआ था। उस समय इस फिल्म ने ‘जब तक है जानÓ को टक्कर दी थी। तब थिएटर्स के बंटवारे को लेकर अजय नाराज भी हुए थे और अदालत में भी गए थे। पहले भाग का निर्देशन अश्विनी धीर ने किया था। 

 
 

Related Articles

Back to top button