राष्ट्रीय

अपनी लाडली गीता की शादी करवाएंगी सुषमा, शिवराज सिंह करेंगे कन्यादान

नई दिल्ली: पाकिस्तान से अपने माता-पिता की तलाश में एक दशक से अधिक समय बाद स्वदेश लौटी मूक-बधिर गीता जल्द ही शादी कर सकती हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताया कि गीता ने विवाह की इच्छा जाहिर की थी। जो लड़का उसे पसंद होगा उससे गीता की शादी कराई जाएगी। भोपाल में गीता ने सुषमा स्वराज से मुलाकात की थी। इसी दौरान सुषमा ने गीता से कहा कि मामा शिवराज तुम्हारा कन्यादान करेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सूबे में युवा प्यार से मामा कहकर संबोधित करते हैं।
गीता ने जताई थी शादी की इच्छा
हाल ही में गीता ने मूक-बधिर संस्था में मन नहीं लगने के कारण विवाह करने की इच्छा जाहिर की थी। जिसके बाद गीता को इंदौर से भोपाल लाया गया। इस दौरान इशारों से गीता ने कहा कि वह कभी पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती। मैं भारतीय हूं और महात्मा गांधी के राष्ट्र से संबंध रखती हूं। इंदौर स्थित मूक-बधिर संस्था के अध्यक्ष मुरलीधरन धमानी ने बताया कि पाकिस्तान में गीता का अच्छा ख्याल रखा गया था। लेकिन उसे पढ़ाया नहीं गया। जिस दौरान वो भारत आई थी तब मुश्किल से अपना नाम लिख पाती थी।

Related Articles

Back to top button