टॉप न्यूज़मनोरंजन

अभी-अभी आई बड़ी खबर, रची जा रही है सोनू निगम की हत्या की साजिश

पिछले साल सोनू निगम के अजान के बारे में विवादित बयान देने पर कुछ लोगों ने उनको खूब खरी-खोटी सुनाई थी। सोशल मीडिया पर इसपर काफी बवाल मचा था। उनके बयान के लिए सब ने उन्हें आड़े हाथों लिया था। खैर, यह मामला थोड़े दिन बाद सोशल मीडिया पर शांत हो गया लेकिन लगता है कि सोनू का पीछा अब भी इससे नहीं छूट पाया है। बात इतनी बढ़ गई है कि अब सोनू निगम की जान पर बन आई है। अभी-अभी आई बड़ी खबर, रची जा रही है सोनू निगम की हत्या की साजिशखबरों के मुताबिक महाराष्ट्र इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट ने मुंबई पुलिस को आगाह किया है कि सोनू निगम की हत्या की साजिश रची जा रही है। मुंबई पुलिस के लिए एक ऐडवाइजरी दी गई है कि एक कट्टरपंथी समूह सोनू निगम की हत्या की साजिश रच रहा है। सोनू को किसी भी सार्वजनिक जगह पर या किसी इवेंट में निशाना बनाया जा सकता है। 

इसके बाद पुलिस ने सोनू को स्पेशल सिक्यॉरिटी दे दी है। पुलिस की तरफ से यह भी कहा गया है कि किसी भी इवेंट में उनकी सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी। पिछले साल जब सोनू ने अजान को लेकर विवादित बात कही थी, तो कई कट्टरपंथी समूहों ने उनकी आलोचना की थी। यहां तक कि उन्हें सिर मुंडाने की भी चुनौती दी गई थी और सोनू ने सिर मुंडाया भी था। 

Related Articles

Back to top button