ज्ञान भंडार

अभी-अभी :15 दिनों के लिए टाला गया जाट आंदोलन, हुईं तीखी झड़पें

फतेहाबाद। जाट आंदोलन एक बार फिर शुरु हो गया है। हरियाणा में सभी जाट नेता उग्र हो रहे हैं। वहीं यह खबर आ रही है कि सरकार की पहल के बाद जाट आंदोलन 15 दिनों के लिए टाल दिया गया है। लेकिन इससे पहले उग्र नेताओं ने पुलिस की साथ काफी झड़प की।

लखनऊ के चार विधायक बने मंत्री, बृजेश, रीता और आशुतोष को कैबिनेट तो स्वाति को भी लाल बत्तीअभी-अभी :15 दिनों के लिए टाला गया जाट आंदोलन, हुईं तीखी झड़पें

जाट आंदोलन को लेकर सरकार गंभीर

रविवार को हरियाणा के फतेहाबाद में हिंसक झड़प की खबर है। कुछ पुलिस वाले घायल भी हुए हैं। जाट आंदोलन के कारण दिल्ली और पूरे एनसीआर पर असर पड़ा है। नोएडा-दिल्ली के बॉर्डर पर तीन किमी का जाम लगा है। वहीं, हरियाणा से सटे एनसीआर इलाकों में भी जाम की समस्या है। इसके साथ ही मेट्रो की सेवा भी बाधित हुई है। पिछले साल जाट आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा में जमकर उत्पात मचाया था। मिनिस्टर के घर समेत करोड़ों की पब्लिक प्रॉपर्टी आग के हवाले कर दिया था।

हिंसक हुआ जाट आंदोलन

फतेहाबाद के ढाणी गोपाल में रविवार को जाटों और पुलिस कर्मियों के बीच झड़प हई। सूत्रों के मुताबिक जब आंदोलनकारी धरने पर जा रहे थे, तब पुलिस ने चारों ओर से नाकाबंदी कर दी। जिसके बाद लोग उग्र हो गए और पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस पत्थरबाजी में डीएसपी समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने आंदोलनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े. जिसमें कई लोग घायल हो गए, महिलाओं को भी चोटें आईं हैं।

क्या है जाट आंदोलन?

आरक्षण की मांग को लेकर हरियाणा के जाट समुदाय के लोग पिछले एक साल से प्रदर्शन कर रहें हैं। हाल ही में जंतर-मंतर पर भी जाटों ने आरक्षण को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया था। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री ने जाट प्रदर्शनकारियों को सरकार के साथ वार्ता के लिए हरियाणा भवन बुलाया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान कानून मंत्री पीपी चौधरी भी मौजूद रहेंगे। वहीं जाट नेता यशपाल मलिक ने भी पुष्टि की है कि वे मुख्यमंत्री से मिलने हरियाणा भवन जा रहे हैं।

मेट्रो ट्रेनें रहेंगी बंद

जाट आंदोलनकारियों के दिल्ली कूच के आह्वान को देखते हुए पुलिस ने मेट्रो के दिल्ली बार्डर के भीतर आने और जाने पर रोक लगा दी है। 19 मार्च की रात 11.30 बजे के बाद से ही दिल्ली के बाहर मेट्रो सेवाएं बंद कर दी जाएंगी. 20 मार्च को भी मेट्रो सिर्फ दिल्ली में ही दौड़ेगी।

Related Articles

Back to top button