मनोरंजन

अमन वर्मा ने अपनी गर्लफ्रेंड वंदना से की सगाई

नaman_240x180_81450765737ई दिल्ली: टीवी एक्टर अमन वर्मा ने अपनी गर्लफ्रेंड वंदना लालवानी से सगाई कर ली है। वंदना और अमन की सगाई बहुत ही सादगी से परिवार के सदस्यों के बीच 14 दिसंबर को हुई थी। वंदना लालवानी टीवी सीरियल बिट्टू और क्राइम पेट्रोल में नजर आ चुकी हैं।
 वहीं, अमन बहुत से टीवी सीरियल और फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। अमन हाल ही में ‘बिग बॉस-9’ में नजर आए थे, जहां दर्शकों ने उनको काफी पसंद भी किया था। हालांकि अमन 22 नवंबर को घर से बाहर हो गए थे, जिसे लेकर दर्शकों को काफी हैरानी हुई थी।

Related Articles

Back to top button