टॉप न्यूज़राष्ट्रीय

अरुणाचल प्रदेश में मिला 8 दिन से लापता एएन-32 विमान का मलबा…

पिछले एक हफ्ते से भारतीय वायुसेना के लापता विमान AN-32 विमान का विमान का मलबा मिल गया है। भारतीय वायु सेना के MI-17 हेलीकॉप्टरों को इसका मलबा मिला है। सर्च अभियान के दौरान अरुणाचल प्रदेश में लिपो से वायु सेना को यह मलबा मिला। बता दें कि यह विमान 3 जून को जोरहाट वायुमार्ग से उड़ान भरने के बाद लापता हो गया था। यह एयरबेस चीन सीमा के पास स्थित है। भारतीय वायु सेना के MI-17 हेलीकॉप्टरों को इस विमान का मलबा मिला है। वायु सेना ने बताया कि क्षेत्र Mi-17 हेलीकॉप्टर द्वारा 12000 फीट की अनुमानित ऊंचाई पर नॉर्थ ऑफ लिपो में देखा गया।

पिछले एक हफ्ते से इस विमान की खोज जोरशोर से जारी थी। खराब मौसम की वजह से इस अभियान को कई बार रोकना पड़ा । इस विमान में सवार लोगों में चालक दल के आठ सदस्य और पांच यात्री शामिल थे। हालांकि, इन्हें लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसे लेकर वायु सेना ने कहा कि विमान का मलबा मिलने के बाद अब इसमें सवार लोगों के बारे में पता लगाने की कोशिश जारी है।

लापता AN 32 विमान का पता लगाने के लिए खोजी अभियान में दो MI-17 हेलीकॉप्टर के साथ ही C-130J और AN 32 विमान शामिल थे। इस अभियान में वायुसेना के साथ-साथ थल सेना ,नौसेना के सर्विलांस एयरक्राफ्ट और इसरो के सैटेलाइट भी शामिल थे।

रूसी विमान है Antonov An-32
Antonov An-32 दो इंजन वाला टर्बोप्रोप मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है। ये एयरक्राफ्ट रूसी विमान एएन-26 का आधुनिक वर्जन है। इस विमान की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह किसी भी मौसम में उड़ान भरने में सझम है। इस एयरक्राफ्ट को इंदिरा गांधी की सरकार के समय रूस और भारत के बीच दोस्ताना संबंध और भारतीय वायुसेना की जरूरतों को देखते हुए मंगाया गया था। इसका अधिकतम इस्तेमाल कम और मध्यम हवाई दूरी के लिए सैन्य साजो-सामान पहुचांने, आपदा के समय घायलों को अस्पताल लाने-ले जाने और जावनों को एक जगह दूसरी जगह पहुंचाने में किया जाता है। भारत में जब भी युद्ध और प्राकृतिक आपदा जैसी परिस्थितियों हुई है इस विमान ने इंडियन एयरफोर्स का बहुत साथ निभाया है। कारगिल युद्ध के दौरान यह विमान जवानों को दुर्गम स्थानों पर भेजने में अहम साबित हुआ था।

दुनिया में ये देश करते हैं इस्तेमाल
दुनिया के 10 देशों में 240 से अधिक एएन विमान संचालित किए जा रहे हैं। भारत में 105 विमान अभी सेवा में हैं।

Related Articles

Back to top button