मनोरंजन

अर्पिता की गोद भराई में संगीता बिजलानी के साथ पहुंचे ‘भाईजान’

salman-sangeeta_640x480_41455533307स्तक टाइम्स एजेंसी/ मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता की गोद भराई में अनुष्का शर्मा, रितेश देखमुख, उनकी पत्नी जेनेलिया और कबीर खान सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की।

सलमान की छोटी बहन अर्पिता की 2014 में आयुष शर्मा से शादी हुई थी। अब वह मां बनने वाली हैं। रविवार को वेलेंटाइन डे पर उनकी गोद भराई हुई। लाल रंगे के लंबे परिधान में अर्पिता बहुत सुंदर लग रही थीं

इस मौके पर अर्पिता के ‘भाईजान’ सलमान खान टी-शर्ट और जीन्स में नजर आए। सलमान के साथ उनकी पूर्व प्रेमिका संगीता बिजलानी भी थीं, जिन्होंने सफेद कुर्ता और मरून प्लाजो पैंट पहनी थी।
 आयुष, सलमान, सलीम खान, सलमा खान, हेलन, अरबाज खान, सोहैल खान, सीमा खान और अलविरा सहित परिवार के तमाम सदस्य इस मौके पर मौजूद थे।

सलमान ने इस कार्यक्रम में फिल्म ‘सुल्तान’ की अपनी सह-अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को भी बुलाया था। शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा व बेटे विआन के साथ पहुंची। रितेश व जेनेलिया डिसूजा बेटे रिआन के साथ पहुंचे, जो अपने दूसरे बच्चे का इंतजार कर रहे हैं।

 अपने जमाने की प्रसिद्ध अभिनेत्री वहीदा रहमान भी अर्पिता की गोद भराई की रश्म में पहुंची और उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड हेलेन के साथ फोटो भी खिंचवाई।

Related Articles

Back to top button