अजब-गजबजीवनशैलीफीचर्डस्वास्थ्य

आखिर कब करें व्यायाम!

लखनऊ। व्यायाम करने से मन और तन दोनों स्वस्थ रहते हैं। वैसे व्यायाम का स्वरूप बड़ा व्यापक है, लेकिन दौड़ लगाने के बाद फिर किसी व्यायाम की जरूरत नहीं पड़ती, चूंकि दौड़ लगाने से शरीर के सभी अंग कार्य करते हैं, वहीं व्यायाम के तहत योग और आसन से विषेष शरीर को अति लाभ मिलता है। व्यायाम, योग, आसन आदि की जानकारी दस्तकटाइम्स क्रमशः देता रहेगा। लेकिन इससे पहले यह जानना जरूरी है कि एक्सरसाइज किस समय और कब करने पर फायदेमंद होगा।
विशेषज्ञ के अनुसार व्यायाम अपनी दिनचर्या के अनुसार करनी चाहिये, जब जिसको समय मिले नियमित रूप से करना चाहिये। अनियमित व्यायाम का कोई महत्व नहीं है और न ही इसका कोई लाभ है। लेकिन हां नियमित व्यायाम मन, मस्तिष्क को सुदृढ़ रखता है, या यूं समझे तन और मन में तेज पैदा करने का उत्तम साधन है योग।
लोगों का मानना है कि सुबह के समय व्यायाम करना यानि मॉर्निंग एक्सरसाइज सेहत के लिए सबसे फायदेमंद रहती है, तो कुछ मानते हैं कि शाम का समय यानि इवनिंग एक्सरसाइज सही रहती है। दरअसल, आपको एक्सरसाइज करने का समय अपनी जीवनशैली और व्यस्तताओं को ध्यान में रखकर ही करना चाहिए। लेकिन सुबह के समय व्यायाम करने से आपका नियमितता बनी रहती है। सुबह के समय अधिकतर लोग खाली रहते हैं और कोई जरूरी काम भी नहीं होता है, जिससे रूटीन टूटने का खतरा हो। इसके अलावा सुबह के समय भीड़ और वाहनों का आवागमन कम रहता है, जिससे पर्याप्त समय और जगह मिलती है और व्यायाम ज्यादा असरदार बनता है। इसके अलावा सुबह-सुबह हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट तेज होता है, जिससे वर्कआउट करने के बाद आपका मेटाबॉलिज्म और तेज हो जाता है और शरीर की अतिरिक्त चर्बी घटती है। सुबह के समय एक्सरसाइज करने के लिए सोने के बाद जल्दी उठना पड़ता है, जिसकी वजह से रात को आसानी से नींद आ जाती है। सेहतमंद और पतला रहने के लिए आपको रोजाना 7-8 घंटे की नींद भी बेहद जरूरी है। पर्याप्त नींद लेने से आपको जंक फूड और अपोषित खाने की ललक कम रहती है। गौरतलब है कि व्यायाम में ज्यादा मेहनत करने से मसल्स विकसित होती हैं और शारीरिक ताकत बढ़ती है। वर्कआउट करने से मस्तिष्क में कॉर्टिसोल नामक स्ट्रेस हॉर्मोन का स्तर कम होता है और आनंद की अनुभूति होती है, अच्छी नींद आती है। जिन लोगों को अपने कामकाज की वजह से सुबह समय नहीं मिलता है, उनके लिए इवनिंग वर्कआउट काफी अच्छा विकल्प है। वह ऑफिस से सीधा जिम जाकर एक्सरसाइज कर सकते हैं और मन, मस्तिष्क को स्वस्थ रख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button