मनोरंजन

आखिर करीना कपूर क्यों नहीं खेलती हैं होली?

एजेन्सी/ Kareena-1458813776मुंबई। बॉलीवुड में जब होली खेलने की बात आती है तो सबसे पहले जिक्र आता है कपूर खानदान का। राजकपूर के जमाने से कपूर खानदान जमकर होली खेलने के लिए मशहूर है। उसी कपूर खानदान से जुड़ी करीना कपूर खान होली नहीं खेलती है। हाल ही में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में करीना ने ये खुलासा किया है।

करीना कपूर ने इंटरव्यू के दौरान बेबाक अंदाज में कहा कि वे होली नहीं खेलती हैं क्योंकि उन्हें डर है कि इससे उनके बालों का रंग कहीं खराब न हो जाए। उन्होंने कहा कि वह कोई पहली महिला नहीं है जो कि अपने बालों के रंग को लेकर संजीदा है।

आर. बाल्की की फिल्म ‘की एंड का’ के प्रमोशन के सिलसिले में अर्जुन कपूर भी करीना के साथ थे। इस दौरान अर्जुन ने भी करीना के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि वे भी होली नहीं खेलते हैं। उन्होंने कहा कि रंग उन्हें पसंद नहीं हैं। गौरतलब है कि ‘की एंड का’ एक अप्रेल को रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button