मनोरंजन

बिपाशा बसु अगले महीने बन जाएंगी करण सिंह ग्रोवर की तीसरी पत्नी…

bipasha-and-karan-on-holiday-in-goa-56d036d0bbdd9_lमान गई मां, बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर जल्द रचाएंगे शादी…

खबर है कि करण सिंह ग्रोवर की मां ने बिपाशा को बहू के रूप में स्वीकार कर लिया है। उन्होंने करण और बिपाशा के रिश्ते को हरी झंडी दे दी है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दोनों 30 अप्रैल को विवाह बंधन में बंध सकते हैं। गौरतलब है कि करण की मां ने बिप्स को बहू के रूप में अपनाने से इनकार कर दिया था।

हालांकि अभी तक दोनों ने इस बात को नहीं कहा है।

इसलिए पसंद नहीं थी बिप्स

बिपाशा के पिछले असफल हुए रिश्तों को देखते हुए करण की मां दीपा सिंह ने बिपाशा को नापसंद कर दिया था। गौरतलब है कि करण से पहले बिप्स की लाइफ में डीनो मोरिया, जॉन अब्राहम और हरमन बावेजा रह चुके हैं। अब उन्होंने बहू के तौर पर बिपाशा पर अपनी मुहर लगा दी है, हालांकि इसके पीछे की वजह अभी तक पता नहीं चली है।

दो बार शादी कर चुके हैं करण

अगर ये शादी होती है, तो करण सिंह ग्रोवर तीसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे। उनकी पहली शादी टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से हुई थी और दूसरी जेनिफर विंगेट के साथ। दोनों से उनका तलाक हो गया। अब वे एक बार फिर से दुल्हा बनने की तैयारी कर रहे हैं।

अलोन से आए करीब

अलोन के सेट पर बिपाशा-करण करीब आए। इस फिल्म के बाद दोनों को कई जगह स्पॉट किया गया।

Related Articles

Back to top button