दिल्लीफीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

आडवाणी की तरह मोदी भी नहीं बन पाएंगे प्रधानमंत्री :लालू

laooनयी दिल्ली (एजेंसी)। लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में कांग्रेस के साथ अपनी पार्टी का गठबंधन होने के बढते कयासों के बीच राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने आज कहा कि लालकष्ण आडवाणी की तरह भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी भी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे। हाल ही में रांची की जेल से छूटने के बाद कांग्रेस नेतत्व के साथ बात करने राष्ट्रीय राजधानी आए लालू प्रसाद ने कहा कि अभी दोनों दलों के बीच वार्ता नहीं हुई है। उन्होंने कहा  हम हमेशा से कांगे्रस के साथ गठबंधन के पक्ष में रहे हैं। बिहार में भाजपा और सत्तारूढ़ जदयू का मुकाबला करने के लिए राजद कांग्रेस के साथ गठबंधन की इच्छुक है। लालू प्रसाद ने दावा किया कि बिहार में नीतीश कुमार कोई कारक नहीं हैं। राजद प्रमुख यह जताने का प्रयास कर रहे हैं कि लोकसभा चुनावों के लिहाज से बहुत ही महत्पूर्ण बिहार में भाजपा को उनका दल ही मुख्य चुनौती देने की हालत में है।  खबरें हैं कि पिछले कुछ चुनावों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकने वाली राजद की स्थिति अब राज्य में पहले से काफी बेहतर है और वह कांग्रेस  लोजपा और सीपीआई :माले: से गठजोड़ करके भाजपा और जदयू को चुनौती देना चाहती है।

 

Related Articles

Back to top button