फीचर्डस्पोर्ट्स

दिल्ली डेयरडेविल्स ने मुम्बई इंडियंस को 11 रनों से हराया, मुम्बई प्लेऑफ से बाहर

नई दिल्ली : आईपीएल-11 के 55वें मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स ने मुंबई इंडियंस को 11 रन से हरा दिया। इस हार के साथ ही पिछली बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में दिल्ली से मिले 175 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की पूरी टीम 19.3 ओवर में 163 रन पर ऑल आउट हो गई। इविन लुईस ने 48 और बेन कटिंग ने 37 रन की पारी खेली। नेपाल के 17 साल के स्पिनर संदीप लमिछने ने 3 विकेट लिए। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 174 रन बनाए। रिषभ पंत सबसे ज्यादा 64 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पांचवीं और कुल 8वीं हाफ सेंचुरी लगाई।
मुंबई के बेन कटिंग ने आखिरी के ओवरों में तेजी से रन बनाए। उन्होंने 20 गेंद की पारी में 37 रन बनाए। कटिंग ने 18वें ओवर में लियम प्लंकेट की गेंद की गेंद पर 17 रन बनाए। उसके बाद 2 ओवर में 23 रन बनाने थे लेकिन बोल्ट ने केवल 5 रन दिए। आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे। कटिंग ने हर्षल पटेल की पहली गेंद पर छक्का मार दिया लेकिन उसके बाद अगली गेंद पर आउट हो गए। कटिंग के बाद हर्षल ने जसप्रीत बुमराह को आउट कर मैच खत्म कर दिया। वहीँ रिषभ पंत केन विलियम्सन को पीछे छोड़ इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विलियम्सन ने 14 मैच में 661 रन बनाए हैं। पंत ने 14 मैच में 684 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 57 और स्ट्राइक रेट 173.60 का रहा। उन्होंने 5 हाफ सेंचुरी और एक सेंचुरी भी लगाई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत खराब रही। 3.1 ओवर में 30 रन के स्कोर पर पृथ्वी शॉ आउट हो गए। उन्हें 12 रन पर हार्दिक पंड्या ने रन आउट किया। उसके अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने ग्लेन मैक्सवेल को 22 रन पर बोल्ड कर दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर 6 रन बनाकर मयंक मार्कंडेय की गेंद पर आउट हुए। विजय शंकर 43 और अभिषेक शर्मा 15 रन बनाकर नॉट आउट रहे। मुंबई ने भी टीम में एक बदलाव किए। उन्होंने चोटिल मिशेल मैक्लेनाघन की जगह मुस्तफिजुर रहमान को टीम में लिया। वहीं, दिल्ली ने टीम में एक बदलाव करते हुए अवेश खान की जगह लियम प्लंकेट को शामिल किया।

Related Articles

Back to top button