HIET गाजियाबाद में भारत की पारंपरिक मार्शल आर्ट्स विधा FUNABA का प्रदर्शन
निदेशक डॉ. पंकज कुमार मिश्रा ने कहा कि HIET विद्यार्थियों के 360° व्यक्तित्व विकास के लिए प्रयासरत है।
Ghaziabad News: हाई-टेक इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (HIET), गाजियाबाद में छात्रों में शारीरिक फिटनेस, आत्मरक्षा, अनुशासन, आत्मविश्वास, मानसिक मजबूती एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से विशेष FUNABA मार्शल आर्ट्स प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 600 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
स्वास्थ्य के प्रति किया प्रेरित
कार्यक्रम में HIET के चेयरमैन आनंद प्रकाश, सलाहकार सुनील सैगल एवं निदेशक डॉ. पंकज कुमार मिश्रा की उपस्थिति रही। संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रतिष्ठित FUNABA मार्शल आर्ट्स टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुति के माध्यम से शक्ति, गति, संतुलन, आत्मरक्षा, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का अद्भुत प्रदर्शन किया। टीम के प्रदर्शन ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में विशेष उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।

FUNABA मार्शल आर्ट्स भारत की पारंपरिक मार्शल आर्ट्स विधा
FUNABA मार्शल आर्ट्स भारत की पारंपरिक मार्शल आर्ट्स विधा है, कार्यक्रम के दौरान डॉ. रणबीर सिंह लाइश्राम, Founder & President, World FUNABA Federation एवं Technical Director, FUNABA Martial Arts के योगदान और उपलब्धियों को भी रेखांकित किया गया। उनके नेतृत्व एवं अथक प्रयासों से FUNABA मार्शल आर्ट्स को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है तथा यह कला 45 देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है।
India’s Got Talent के मंच पर प्रदर्शन
FUNABA मार्शल आर्ट्स टीम ने प्रतिष्ठित टेलीविजन कार्यक्रम India’s Got Talent के मंच पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन आनंद प्रकाश ने युवाओं के जीवन में फिटनेस, खेल, अनुशासन एवं आत्मरक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित व्यायाम, योग, खेल एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को “Fit Youth, Fit India” – “फिट युवा, फिट भारत” का संदेश देते हुए कहा कि शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत युवा ही मजबूत और विकसित भारत की आधारशिला हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, फिटनेस, अनुशासन, सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदार बनने का आह्वान किया। सलाहकार सुनील सैगल ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त सीख को अपने दैनिक जीवन में अपनाने तथा आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
HIET विद्यार्थियों के 360° व्यक्तित्व विकास के लिए प्रयासरत
निदेशक डॉ. पंकज कुमार मिश्रा ने कहा कि HIET विद्यार्थियों के 360° व्यक्तित्व विकास के लिए प्रयासरत है। अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ खेल, फिटनेस, आत्मरक्षा, नेतृत्व एवं जीवन-कौशल को भी महत्वपूर्ण मानता है। उन्होंने FUNABA टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

FUNABA मार्शल आर्ट्स टीम के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया
कार्यक्रम के दौरान 600 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और FUNABA मार्शल आर्ट्स टीम के शानदार प्रदर्शन का आनंद लिया। कार्यक्रम का वातावरण फिटनेस, अनुशासन, आत्मरक्षा और “फिट युवा, फिट भारत” के संदेश से ऊर्जावान रहा। HIET प्रबंधन ने FUNABA मार्शल आर्ट्स टीम के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।



