अपराधउत्तर प्रदेशमेरठ

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में जंतर-मंतर जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने काशी टोल प्लाजा पर रोका

डीएम की ओर से दो दिन बाद बैठक का प्रस्ताव दिए जाने के बावजूद गुस्साएं किसान कलेक्ट्रेट में में धरने पर बैठ गए।

Meerut News: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने काशी टोल प्लाजा पर रोक दिया। इससे नाराज भाकियू कार्यकर्ता वहीं पर घरना देकर बैठ गए। भाकियू कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट ले जाया गया। जहां पर जिलाधिकारी मेरठ ने किसानों को दो दिन बाद बैठक का प्रस्ताव दिया। इससे नाराज भाकियू कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में डट गए।
गुस्साएं किसान कलेक्ट्रेट में में धरने पर बैठ गए
CJP के विरोध-प्रदर्शन के बीच मेरठ से दिल्ली जा रहे भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने काशी टोल प्लाजा पर रोक दिया। इससे आक्रोशित होकर भाकियू कार्यकर्ता और किसान कलेक्ट्रेट में धरना देकर बैठ गए। भाकियू कार्यकर्ता जिलाधिकारी डॉक्टर वीके सिंह से मुलाकात की मांग कर रहे हैं। डीएम की ओर से दो दिन बाद बैठक का प्रस्ताव दिए जाने के बावजूद गुस्साएं किसान कलेक्ट्रेट में में धरने पर बैठ गए।
भाकियू कार्यकर्ताओं को काशी टोल प्लाजा पर रोका
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर स्थित काशी टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोक लिया।
डीएम से मुलाकात की मांग पर अड़े
किसान अपनी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी डॉक्टर वीके सिंह से मिलना चाहते हैं। डीएम ने दो दिन बाद बैठक करने का प्रस्ताव दिया, लेकिन किसान इससे संतुष्ट नहीं हुए और कलेक्ट्रेट में ही धरना जारी रखा।
प्रमाणपत्र, जल निकासी और सड़कों से जुड़े मुद्दे
किसानों की मांगों में प्रमाणपत्र बनवाने जैसी समस्याएं, जल निकासी और सीवर व्यवस्था तथा सड़कों से संबंधित मुद्दे शामिल हैं। किसान इन समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button