मनोरंजन

आधुनिक मुजरा है ‘रामलीला’ का आइटम गीत : प्रियंका

priमुंबई (एजेंसी)। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘रामलीला’ में एक आइटम गीत कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा इसे एक आधुनिक मुजरा बताती हैं। यह मुजरा पश्चिम अंदाज का भारतीय गीत है। प्रियंका ने यहां पत्रकारों को बताया कि यह गीत बेहद हटकर और खास है  और मैं श्रीमान भंसाली की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। यह आधुनिक मुजरा है  जिसे आप सभी ने अर्से से नहीं देखा है। यह मुजरा है  लेकिन आधुनिक। इसमें भारतीय संगीत का जलवा है  लेकिन इसके बावजूद यह पश्चिमी अंदाज लिए है और समकालीन है।’ उन्होंने कहा कि इसका रूप एकदम अलग है। नृत्य का रूप अलग है और मुझे अभ्यास करने का समय नहीं मिला। मैंने रात में अभ्यास किया। आइटम गीत के लिए प्रियंका से पूर्व एश्वर्या राय से संपर्क किए जाने की खबर थी। फिल्म ‘रामलीला’ में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण प्रमुख भूमिका में हैं।

Related Articles

Back to top button