दिल्लीराज्य

‘आप’ के खिलाफ भाजपा ने शुरू किया ‘दिल्ली बचाओ आंदोलन’, निकाला रोष मार्च

केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने कहा कि केजरीवाल के सभी मंत्रियों का ध्यान केवल उन्हीं राज्यों पर केंद्रित है जहां चुनाव होने वाले है।

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्लीवासियों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय खेल राज्य मंत्री विजय विजय गोयल ने बुधवार को दिल्ली बचाओ आंदोलन शुरू किया। उनके नेतृत्व मेंं अशोक रोड से जंतर-मंतर तक रोष मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान विजय गोयल ने कहा कि जिस कुर्सी को पाने के लिए केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से झूठे वादे किए, अब निजी स्वार्थ के लिए उसी कुर्सी को छोड़ दूसरे राज्यों में घूम रहे हैं।

केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने कहा कि केजरीवाल के सभी मंत्रियों का ध्यान केवल उन्हीं राज्यों पर केंद्रित है जहां चुनाव होने वाले है। हालात यह हैं कि दिल्ली सरकार का एक भी मंत्री आज दिल्ली में नहीं है। महिला सुरक्षा के लिए केजरीवाल ने 18 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने और महिला कमांडो तैनात करने की बात की थी जो खोखला साबित हुआ है।

शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। दो लाख सार्वजनिक शौचालय बनाने का भी वादा था जो पूरा नही हुआ। यह भी पढ़ें: छलावा है AAP का घोषणापत्र, झूठे वादे कर रहे हैं केजरीवाल: भाजपा गोयल ने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों में लोग पानी की किल्लत झेल रहे हैं। झुग्गी बस्तियों में लोगों को मकान देने का वादा किया गया था लेकिन वहां के लोगों को जरूरी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। कानून व्यवस्था का भी बुरा हाल है। दिल्लीवासियों की समस्याएं दूर करने के बजाय मुख्यमंत्री और उनके मंत्री दिल्ली से गायब रहते हैं। 

Related Articles

Back to top button