मनोरंजन

आमिर और अनुष्का को पेटा के ‘हॉटेस्ट वेजिटेरियन ऑफ 2015’ का खिताब

सुaamir-khan-and-anushka-sharma-56827b9ee7d98_lपरस्टार आमिर खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) ने हॉटेस्ट वेजिटेरियन ऑफ 2015 का खिताब दिया गया है।

दोनों स्टार्स को इस खिताब के लिए अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, कंगना रणौत, शाहिद कपूर, आर.माधवन जैसे सितारों से प्रतियोगिता करनी पड़ी।

अनुष्का ने कहा, यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप क्या खाते हैं, क्योंकि आप वही होते हैं, जो आप खाते हैं। इसीलिए, यह बहुत जरुरी है कि आप बहुत सारी सब्जियां खाएं और खूब पानी पिएं। यही मैं करती हूं।

वेबसाइट पेटाइंडिया डॉट कॉम ने इस प्रतियोगिता में लोगों की मदद ली। पेटा ने लोगों से इस बारें में सुझाव मांगे साथ ही चुनाव भी कराए। आमिर से इस बारें में पूछने पर उन्होंने बताया कि एक वीडियो को दखने के बाद वेगन बनने का फैसला किया।

यह वीडियो उनकी पत्नी ने उन्हें दिखाया था। बता दें ये दोनों स्टार अपनी नए साल पर फिल्म रिलीज करने वाले है। जहां अनुष्का फिल्म ‘ऐ दिल मुश्किल’ की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं आमिर अपनी ‘दंगल’ में बिजी हैं.

Related Articles

Back to top button